7 साल पहले बेटे को मारकर सेप्टिक टैंक में डाला:धमतरी की वारदात, सौतेले बेटे से झगड़ा था,मारकर सीमेंट पोल में बांधा,टैंक में छिपा दिया

Updated on 21-05-2025 12:47 PM
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बंद पड़े गोदाम के सेप्टिक टैंक से बरामद कंकाल मामले की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेप्टिक टैंक में मिला कंकाल आरोपी के सौतेले बेटे का है।

7 साल पहले आरोपी ने खाने को लेकर हुए विवाद के बाद सौतेले बेटे की हत्या कर दी थी। वहीं सबूत मिटाने के लिए शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था।

सेप्टिक टैंक के अंदर खोपड़ी दिखाई दी

यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना का है। गोदाम में जमीन का नाप-जोख चल रहा था, तभी सेप्टिक टैंक के ऊपर से मानव खोपड़ी दिखाई दी। गांव के कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

जब टैंक की करीब 4 फीट खुदाई की गई, तो वहां से कंकाल के एक-एक अवशेष बरामद हुए। साथ ही घटनास्थल से डॉट पेन, सीरीज इंजेक्शन, प्लास्टिक बटन, अंडरवियर का रबर, सीमेंट पोल, नायलॉन की रस्सी और साइकिल की ट्यूब भी मिली।

बेटे के गुमशुदगी नहीं दर्ज कराई रिपोर्ट

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने गांव के लोगों से किसी के लापता होने को लेकर पूछताछ की तो पता चला कि राममिलन गोड़ का 23 वर्षीय बेटा नंदू सोनी पिछले सात साल से गायब है। पुलिस ने थाने में पता लगाया कि इस गांव के नंदू सोनी नाम के युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है या नहीं। जांच में पता चला कि कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

इस पर पुलिस को राममिलन पर शक हुआ और तुरंत उसको पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।

बेटे से विवाद के बाद पिता ने की हत्या

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि यह हत्या करीब 7 साल पहले क्वार नवरात्रि के दौरान की गई थी। आरोपी राममिलन गोंड़ अपने सौतेले बेटे नंदू सोनी (23 वर्ष) के साथ घर पर अकेला था। रात करीब 10-11 बजे खाना खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसके दौरान राममिलन ने नंदू का गला पकड़कर सिर को दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद सुबह करीब 4 बजे राममिलन ने नंदू के शव को अकेले कंधे पर उठाकर कुछ दूरी पर स्थित पुट्ठा गोदाम तक खींचा और वहां सेप्टिक टैंक में शव को सीमेंट पोल से बांधकर नायलॉन रस्सी और साइकिल ट्यूब की मदद से डाल दिया।

7 साल बाद मिला कंकाल

इस पूरी वारदात के बाद न तो पिता ने गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज करवाई, न ही किसी को शक हुआ। लेकिन सात साल बाद जब कंकाल मिला तो हकीकत सामने आई। फिलहाल, फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने कंकाल मिलने के बाद 3 दिन में इस मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राममिलन गोंड़ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.