70 साल के एक्टर टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक! अस्पताल में भर्ती होने की खबर, जानिए कैसी है हालत

Updated on 11-01-2025 01:01 PM
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर टीकू तलसानिया को कथित तौर पर हार्ट अटैक आया। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि अभी कुछ कंफर्मेशन नहीं है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है और कई टीवी शोज का भी हिस्सा रहे हैं। आखिरी बार वह राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आए थे।
टीकू तलसानियाकी उम्र 70 साल है। उन्होंने 1984 में टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दो साल बाद 1986 में उन्होंने फिल्में कीं, जसमें 'प्यार के दो पल', 'ड्यूटी' और 'असली नकली' शामिल है। एक्टर ने सपोर्टिंग रोल करके लोगों को पर्दे पर खूब हंसाया। उन्होंने 'बोल राधा बोल', 'कुली नंबर 1', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'विरासत' और 'हंगामा 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।

टीकी तलसानिया की फिल्में-टीवी शोज

टीकू तलसानिया ने फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल्स भी किए हैं। जिसमें 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'जिंदगी अभी बाकी है मेरे घोस्ट' और 'सजन रे फिर झूठ मत बोलो' शामिल है। उन्हें आखिरी बार 2024 की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी ने अभिनय किया था।

टीकू तललानिया की पत्नी-बच्चे

एक्टर की शादी दीप्ति से हुई है, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा, संगीतकार रोहन तलसानिया और एक बेटी शिखा तलसानिया, जिन्होंने 'वीरे दी वेडिंग', 'कुली नंबर 1' और 'आई हेट लव स्टोरीज' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.