दुबई में ऑनलाइन सट्टे की ट्रेनिंग ले रहे छत्तीसगढ़ के 70 युवा

Updated on 12-07-2023 04:03 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ के 70 युवा अनलाइन सट्टा एप की ट्रेनिंग लेने के लिए दुबई गए हुए हैं।

रायपुर पुलिस ने आनलाइन महादेव एप और अन्ना रेड्डी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसमें 23 आरोपितों को अलग-अलग जगह से पकड़ा गया है। मुख्य आरोपित नवीन अग्रवाल, मधुकर सिन्हा और करण सिंग को रिमांड में लेकर पूछताछ की गई। इसमें कई नाम सामने आए हैं। हालांक, पुलिस ने उन नामों का राजफाश नहीं किया है।

दो दिन पहले पकड़े गए आरोपित सौरभ शुक्ला ने उगला राज


जोगी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नवीन विगत एक साल से पश्चिम बंगाल के पैनल को चला रहा था। मधुकर और करण ओडिशा और विशाखापट्टनम के पैनल को चला रहे थे। एक अन्य गिरफ्तार आरोपित सौरभ शुक्ला, जो दुर्ग सुपेला का रहने वाला है। वह वर्ष-2021 में दुबई गया था। वहां उसने तीन महीने ट्रेनिंग भी ली। उसने पूछताछ में बताया कि 70 से ज्यादा युवा दुबई में ट्रेनिंग ले रहे हैं। यश नाम के दो लड़के हैं, जिनके पास वह काम करता था। एक रायपुर और दूसरा जबलपुर का है।


सट्टा कारोबार से जुड़े अब तक 500 से ज्यादा लोगों गिरफ्तार
उसने बताया कि युवाओं का ट्रेनिंग पूरा होने के बाद नए को बुलाया जाता है। महादेव सट्टा एप के जरिए बीते तीन वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की गई है। इसके सरगना दुर्ग के सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल हैं। इनके नाम सोमवार को लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। सट्टा का कारोबार करने वाले 150 से अधिक लोग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के आरोपित भी शामिल हैं।

20 से 30 वर्ष के युवा जद में
अब तक पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए युवाओं की उम्र 20 से 30 वर्ष की है। रोजगार देने के नाम पर काम पर रखा जाता है। अब तक 500 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार, हरियाणा, आंध्रप्रदेश, मप्र, ओडिशा सहित कई राज्यों के युवा शामिल हैं।

जूस और टायर की दुकान चलाते थे सट्टा किंग
सट्टा किंग के नाम से मशहूर सौरभ चंद्राकर भिलाई के हाउसिंग बोर्ड में रहता था। उसकी भिलाई के नेहरू नगर में जूस की दुकान थी। वहीं दूसरे सट्टा किंग रवि उप्पल की बात करें तो वो दक्षिण गंगोत्री सुपेला में दोहिया वाहन के टायर की दुकान चलाता था। सौरभ चंद्राकर के पिता रमेश चंद्राकर भिलाई निगम में पंप आपरेटर थे। वर्तमान में दोनों दुबई में रहकर आनलाइन सट्टे का कारोबार चला रहे हैं। दोनों के स्वजन भी दुबई में हैं। रवि उप्पल के बच्चे लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। रवि और सौरभ ने निजी प्लेन भी खरीदा है।

जीजा ने तैयार किया गेमिंग एप
बताया जाता है कि रवि उप्पल के जीजा आस्ट्रेलिया में रहते हैं। वे पेशे से इंजीनियर हैं। उनके द्वारा ही गेमिंग एप तैयार किया गया है। रवि और सौरभ चंद्राकर ने वर्ष- 2017 में इसकी शुरुआत की। समय के साथ उन्होंने एप को अपडेट किया। सभी आनलाइन गेमिंग एप उसमें चलते हैं।

रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, रवि और सौरभ का लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्य आरोपितों को पकड़ने से लेकर नीचे पैनल में काम करने वालों को पकड़ा जा रहा है। कितने युवा दुबई में हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.