प्रदेश में 72.19 प्रतिशत हुआ मतदान

Updated on 12-02-2025 01:56 PM

रायपुर । छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए 11 फरवरी को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 33 जिलों के नगरपालिकाओं में कुल 72.19% मतदान हुआ है। प्रदेश भर में हुए मतदान में पुरुषों का प्रतिशत 73.07%, महिलाओं का 71.66% और तृतीय लिंग का 19.75% दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार कुछ जिलों में मतदान का प्रतिशत अत्यधिक था। जबकि बिलासपुर, रायपुर जैसे कुछ जिलों में यह काफी कम था। कोरिया जिले ने सबसे अधिक 84.97% मतदान के साथ रिकॉर्ड कायम किया, जबकि गरियाबंद में भी 84.65% मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य में सबसे कम मतदान बिलासपुर जिले में दर्ज किया गया, जहां कुल मतदान 51.37% रहा. वहीं रायपुर में भी मतदान का प्रतिशत कम रहा, जहां 52.75% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुंगेली और गरियाबंद जिलों में तृतीय लिंग समुदाय के मतदाताओं ने 100% मतदान किया, जबकि कई जिलों में यह आंकड़ा 0% रहा। 


जिलेवार मतदान प्रतिशत

जिला कुल मतदान प्रतिशत

बिलासपुर 51.37%

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 75.58%

मुंगेली 72.53%

जांजगीर-चांपा 77.58%

सक्ती 81.44%

कोरबा 64.04%

रायगढ़ 69.68%

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 78.52%

सूरजपुर 65.70%

बलरामपुर 79.85%

सरगुजा 64.85%

कोरिया 84.97%

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 69.27%

जशपुर 71.40%

रायपुर 52.75%

गरियाबंद 84.65%

बलौदाबाजार 71.30%

महासमुंद 70.48%

धमतरी 76.00%

दुर्ग 68.08%

बालोद 66.90%

बेमेतरा 77.44%

राजनांदगांव 75.80%

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 83.50%

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 80.06%

कबीरधाम 74.10%

बस्तर 70.43%

कोंडागांव 76.31%

दंतेवाड़ा 70.22%

सुकमा 66.97%

कांकेर 81.13%

नारायणपुर 70.71%

बीजापुर 58.71%



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.