ई-जनचौपाल में प्राप्त हुए 75 आवेदन, कलेक्टर ने दिये निराकरण के निर्देश

Updated on 24-04-2023 09:59 PM

कांकेर । जिले में प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे से ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से ग्रामीणजन अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए उनके निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी हो रहा है। इस व्यवस्था से नागरिकों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय तक नहीं आना पड़ रहा है, इससे धन एवं समय की बचत हो रही हैं।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा प्रत्येक सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ एवं पखांजूर (कोयलीबेड़ा) विकासखण्ड के नागरिक अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में स्थित वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहें है, वहीं कांकेर विकासखण्ड के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में प्रत्यक्ष मुलाकात कर कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या व शिकायत से अवगत करा रहे हैं, जिसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 75 लोगों ने कलेक्टर को अपनी समस्या, शिकायत बताई, जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अंतागढ़ विकासखण्ड से 01, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 02, चारामा विकासखण्ड से 08, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 04, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 06 और नरहरपुर विकासखण्ड से 01 लोगों ने अपने विकासखण्ड के जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 53 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एस. अहिरवार एवं अंतागढ़ के अपर कलेक्टर बी.एस. उईके, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग एवं ए.एस. पैकरा, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल तथा विश्वास कुमार, विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीष कुमार किण्डो, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एस.पी. मण्डावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ.सुनील कुमार सोनी, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक सिनीवाली गोयल भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.