पाकिस्तान ईशनिंदा मामले में 75 गिरफ्तार, 800 से अधिक पर एफआईआर, भीड़ ने थाने में घुसकर की थी आरोपी की हत्या

Updated on 14-02-2023 06:25 PM
लाहौर : पाकिस्तान की पुलिस ने पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोप में एक व्यक्ति के अपहरण और उसकी हत्या किए जाने के मामले में 75 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कट्टरपंथी संगठन तहरीक लबैक पाकिस्तान (टीएलपी) के सदस्य भी शामिल हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भीड़ के हमले में मारा गया वारिस अली इस्सा पहले से ही पुलिस की हिरासत में था। इस मामले में 800 अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ननकाना साहिब जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) असीम इफ्तिखार ने सोमवार को कहा, 'विभिन्न मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी क्लिप के माध्यम से संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया में अब तक हमने 75 से अधिक संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।'

उन्होंने कहा कि वारिस की नृशंस हत्या में एक धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल थे। भीड़ ने उसके कपड़े फाड़ दिए और घसीटते हुए सड़क पर ले आए तथा पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टीएलपी कार्यकर्ता लोगों को भड़काने और भीड़ का नेतृत्व करने में शामिल थे। अधिकारी ने कहा, 'गिरफ्तार किए गए लोगों में टीएलपी के कम से कम 10 सदस्य शामिल हैं। शेष टीएलपी कार्यकर्ताओं और इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।'

'जाओ, जाकर उसे कब्जे में ले लो'

पंजाब प्रांत के ननकाना जिले में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित मुसलमानों की भीड़ पुलिस थाने में जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों को इससे पहले मस्जिदों से की गई घोषणा में कहा गया था कि वारिस ने इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान की एक प्रति का अपमान किया है, जाओ पुलिस थाने में जाकर उसे कब्जे में ले लो। जिला पुलिस प्रमुख बाबर सरफराज अल्पा के अनुसार, भीड़ ने वारिस पर जादू टोने के लिए अपनी पूर्व पत्नी और चाकू की तस्वीरों को किताब के पन्नों पर चिपकाने, प्रदर्शित करने और सड़कों पर फेंकने का आरोप लगाया था। ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तानी कानून के तहत मौत की सजा का प्रावधान है।

थाने में घुसकर भीड़ ने की हत्या

अधिकारियों के अनुसार, भीड़ ने शनिवार को वारबर्टन थाने पर धावा बोल दिया था। उनमें से कुछ ने दीवार पर चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी का इस्तेमाल किया और थाना परिसर में भीड़ के प्रवेश करने के लिए मुख्य द्वार खोल दिया। इसके बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने में घुस गई। जब तक कैदी की जान बचाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचता, तब तक भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ में शामिल लोग उसके शव को जलाने ही वाले थे कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.