नई संसद पर आ रहा 75 रुपये का सिक्का, जानिए क्या है इसमें खास

Updated on 26-05-2023 07:21 PM
नई दिल्ली : देश को जल्द नया संसद भवन (New Parliament of India) मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस अवसर पर 75 रुपये का एक विशेष सिक्का (special ₹ 75 coin) लॉन्च किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। यह सिक्का भारत की आजादी के 75 साल (75 years of independence) पूरे होने के महत्व को भी दर्शाएगा। इस 75 रुपये के सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ का सिंह होगा। इसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा होगा। इसके बाएं तरफ देवनागरी लिपि में 'भारत' और दाएं तरफ अंग्रेजी में 'इंडिया' लिखा होगा।

सिक्के पर होगी संसद की तस्वीर

इस सिक्के में रुपये का चिन्ह भी होगा और अंकों में 75 लिखा होगा। सिक्के की दूसरी तरफ संसद की तस्वीर होगी। यहां ऊपर की तरफ देवनागरी लिपी में 'संसद संकुल' लिखा होगा और नीचे की तरफ अंग्रेजी में 'पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स' लिखा होगा।

35 ग्राम होगा सिक्के का वजन

यह 75 रुपये का सिक्का 44 मिलीमीटर के व्यास के साथ एक गोलाकार आकार का होगा। इसके किनारों पर 200 सेरेशन होंगे। 35 ग्राम वजन का यह सिक्का 4 धातुओं से बना होगा। इस सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकेल और 5% जस्ता होगा।

20 पार्टियों ने किया कार्यक्रम का बहिष्कार

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को इस नए संसद भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। इस उद्घाटन समारोह में 25 पार्टियों के शामिल होने की संभावना है। वहीं, कम से कम 20 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, तृणमूल और समाजवादी पार्टी सहित अन्य कई पार्टियों ने घोषणा की है कि वे उद्घाटन का बहिष्कार करेंगे। इनका कहना है कि नई बिल्डिंग का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि लोकतंत्र की आत्मा को चूस लिया गया है।

क्या है बहिष्कार की वजह?

विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजाय नए संसद भवन का उद्घाटन स्वयं करने के पीएम मोदी के फैसले पर अपनी अस्वीकृति व्यक्त की है। विपक्ष पर तीखा जवाबी हमला करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने उद्घाटन के बहिष्कार के फैसले को 'लोकतांत्रिक लोकाचार और हमारे महान राष्ट्र के संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान' करार दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.