पर्यटन में सेवा प्रदाताओं के लिए छत्तीसगढ़ के 770 युवाओं को मिला ट्रेनिंग

Updated on 12-08-2025 11:23 AM

दिल्ली/रायपुर। पर्यटन क्षेत्र में सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण यानी सीबीएसपी योजना में छत्तीसगढ़ में अब तक 770 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है।

समूचे देश में 5.54 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया गया है। रायपुर के भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को लोकसभा में यह जानकारी दी।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से यह जानना चाहा था कि सरकार द्वारा शुरू की गई सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण मतलब सीबीएसपी योजना का अल्पकालिक कौशल प्रमाणन प्रशिक्षण कार्यक्रम सहित इस मसले पर अन्य कार्य प्रक्रिया का ब्यौरा क्या है, और इस योजना के अंतर्गत इसकी शुरुआत से अब तक प्रशिक्षित व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ सहित समूचे देश में जिलावार संख्या कितनी है। उन्होंने उक्त योजना के अंतर्गत पिछले 5 वर्षों के दौरान स्वीकृत और जारी की गई निधि का भी विवरण पूछा।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय सेवा प्रदाताओं के लिए क्षमता निर्माण सीबीएसपी नामक अपनी योजना के अंतर्गत सरकारी और सूचीबद्ध निजी संस्थाओं के माध्यम से अतिथि और पर्यटन से संबंधित अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है।

इन कार्यक्रमों में हुनर से रोजगार तक उद्यमिता कार्यक्रम कौशल प्रशिक्षण एवं प्रमाणन, पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम आदि शामिल है।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार इन प्रशिक्षकों के लिए देश में 2019-20 से 2023 24 तक कुल 106. 26 करोड रुपए स्वीकृत और जारी किए गए हैं। वर्ष 2023 24 में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न भागों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कुल 153 सरकारी और निजी एजेंसियों का चयन किया गया है।

इन प्रशिक्षकों के परिणाम स्वरुप प्लेसमेंट, स्वरोजगार उद्यमिता के साथ-साथ कई प्रशिक्षु डिप्लोमा और डिग्री जैसे उच्च शिक्षा के विकल्प भी चुन रहे हैं।

इसकी शुरुआत से अब तक 59210 लोगों को प्लेसमेंट मिल चुका है। देश के ग्रामीण क्षेत्रों सहित विविध समूह के उम्मीदवारों के लिए नियमित रूप से अतिथि और पर्यटन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.