8 विमान, 700 से ज्यादा कारें, शाही महल... कितनी है यूएई के राष्ट्रपति की नेटवर्थ?

Updated on 19-01-2026 12:01 PM
नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान आज यानी 19 जनवरी को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। यह यूएई के राष्ट्रपति के रूप में शेख मोहम्मद बिन जायद की भारत की तीसरी आधिकारिक यात्रा होगी। यह यात्रा भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए नए रास्ते तलाशने का अवसर देगी। वहीं बात मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की नेटवर्थ की करें तो वह दुनिया के सबसे अमीर शाही लोगों में से एक हैं।
शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को आमतौर पर MBZ के नाम से जाना जाता है। उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ करीब 30 अरब डॉलर (करीब 2.7 लाख करोड़ रुपये) है। उनकी विशाल संपत्ति विरासत, तेल राजस्व और बड़े निवेशों से बनी है। उनकी होल्डिंग्स बैंकिंग, एनर्जी, रियल एस्टेट और इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट में फैली हुई हैं। MBZ यूएई के सबसे बड़े निजी भूस्वामियों में से एक हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, अल नाहयान राजवंश दुनिया का सबसे अमीर शाही परिवार है, जिसकी सामूहिक संपत्ति 300 अरब डॉलर (27 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है। यह शाही परिवार अल नाहयान कहलाता है और अबू धाबी पर इनका ही शासन है। अल नाहयान परिवार दुनिया के करीब 6% तेल भंडार का मालिक है।

3,80,000 वर्ग मीटर में फैला है शाही महल

  • इस शाही परिवार की संपत्ति में यूएई का राष्ट्रपति भवन कास अल वतन भी शामिल है।
  • इस शानदार महल की कीमत लगभग 475 मिलियन डॉलर है।
  • यह महल 380,000 वर्ग मीटर में फैला है, जो पेंटागन से तीन गुना बड़ा है।
  • इसकी बाहरी दीवारें सफेद ग्रेनाइट और चूना पत्थर से बनी हैं।
  • इसके अंदर 37 मीटर चौड़ा गुंबद है और एक ऐसा झूमर लगा है जिसमें 350,000 क्रिस्टल जड़े हैं।
  • इस शाही परिवार के पास सिर्फ यूएई में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कई आलीशान महल हैं। पेरिस के उत्तर में स्थित शैटो डी बैलोन भी उन्हीं में से एक है।

गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन

अबू धाबी के शाही परिवार के पास गाड़ियों का एक बहुत बड़ा कलेक्शन है, जो यूएई और मोरक्को के चार म्यूजियम में रखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ शेख हमद बिन हमाद अल नाहयान के पास ही 700 गाड़ियां हैं। वहीं, शेख मंसूर के पास लग्जरी कारों का जखीरा है, जिसमें पांच बुगाटी वेरॉन, एक फेरारी 599XX, एक मैकलारेन MC12, एक मर्सिडीज-बेंज CLK GTR और एक लैम्बोर्गिनी रेवेंटन शामिल हैं।

जहाजों से लेकर यॉट के बेड़े तक

शाही परिवार के पास आठ हवाई जहाजों का एक खास बेड़ा भी है। इसमें एयरबस A320-200 और तीन बोइंग 787-9 जैसे विमान शामिल हैं। शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निजी विमानों में एक 478 मिलियन डॉलर का बोइंग 747 और 176 मिलियन डॉलर का बोइंग 787 शामिल है।
  • सिर्फ हवाई जहाज ही नहीं, बल्कि अबू धाबी का शाही परिवार दुनिया की सबसे बड़ी सुपरयॉट अजाम (Azzam) का भी मालिक है।
  • यह 590 फुट लंबी यॉट में 100 से ज्यादा लोगों के ठहरने की क्षमता है।
  • इसमें गोल्फ ट्रेनिंग रूम, मदर-ऑफ-पर्ल की सजावट और एक खास तरह का झूमर लगा है जो नाव के हिलने पर भी नहीं हिलता।
  • उनके पास ब्लू (Blue) और टोपाज (Topaz) जिसे अब ए+ (A+) के नाम से जाना जाता है, जैसी यॉट भी हैं। ये दुनिया की टॉप 10 सबसे बड़ी यॉट में शामिल हैं।

कई बिजनेस में लगा है पैसा

मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान परिवार ने फेरारी और डेमलर एजी जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी खरीदी हुई है। नाहयान राजवंश सिर्फ तेल और प्रॉपर्टी में ही नहीं, बल्कि कई अलग-अलग बिजनेस में भी पैसा लगाता है। उन्होंने रिहाना की लॉन्जरी लाइन सैवेज एक्स फेंटी और एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स में भी निवेश किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.