8 कैच छोड़े, 9 बल्लेबाज अंडर-10 आउट, क्या पाकिस्तान ने भारत को महिला टी20 विश्व कप से बाहर करने के लिए रची साजिश?

Updated on 15-10-2024 02:28 PM
दुबई: लेग स्पिनर अमेलिया केर और ऑफ स्पिनर इडेन कार्सन की फिरकी के जादू से न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को ग्रुप ए के कम स्कोर वाले मैच में 54 रन से हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गेंदबाजी की अनुकूल धीमी पिच पर न्यूजीलैंड के 111 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम अमेलिया (14 रन पर तीन विकेट) और कार्सन (सात रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के सामने 11.4 ओवर में सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना (21) और सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली (15) ही दोहरे अंक में पहुंच पाईं। टीम ने अंतिम पांच विकेट सिर्फ चार रन जोड़कर गंवाए। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए में चार मैच में तीन जीत से छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची। ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर रही। न्यूजीलैंड की जीत के साथ भारत और पाकिस्तान का अंतिम चार में जगह बनाने का सपना भी टूट गया।

पूरे मैच को देखेंगे तो लगेगा कि पाकिस्तान यह सोचकर उतरा था कि अगर सेमीफाइनल में हम नहीं पहुंचे तो भारत को भी नहीं पहुंचने देंगे। दरअसल, पूरी पाकिस्तान की पारी को देखेंगे तो पाएंगे कि 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सकीं। सिर्फ कप्तान सना फातिमा ही थीं, जिन्होंने कुछ अच्छे शॉट लगाए। बल्लेबाजों की ऐसी सोच कभी नहीं दिखी कि यह मैच जीतना है। जो भी आता घटिया शॉट खेलकर चला जाता। दो बल्लेबाज तो रन आउट हुईं। इस तरह का मामला इंटरनेशनल क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है।

यही नहीं, गेंदबाजी के दौरान भी इस टीम ने 8 कैच छोड़े। अगर इसमें से आधे भी पकड़ लेते तो शायद न्यूजीलैंड 80 से कम रन पर आउट हो जाती। इस लक्ष्य का उस पर दबाव नहीं दिखता। यह हर कोई जानता था कि अगर पाकिस्तान सिर्फ जीत भी जाती है तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। हॉकी एशियाड इसका ताजा उदाहरण है भारतीय टीम चीन से लोहा ले रही थी और पाकिस्तान टीम चीन को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में चीनी झंडे लेकर पहुंची थी।

खैर, अब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जबकि दोनों टीमों से हारने वाली टीम इंडिया को घर लौटना पड़ेगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम का हाथ इस बार फिर खाली रह गया है। उसे अपने प्रदर्शन की समीक्षा करने की जरूरत है। ओपनर स्मृति मंधाना को खुद से सवाल पूछने की जरूरत है कि अगर आपका बल्ला विश्व कप में नहीं चल रहा है तो क्या गलती हुई है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.