सुशासन तिहार में आवेदनों के त्वरित निराकरण से 8 दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण

Updated on 07-05-2025 11:42 AM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसके तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निदान के साथ मांगों के अनुसार विकास कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की जा रही है। जिससे लोगों को त्वरित लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसी क्रम में सुशासन तिहार के तहत सहायक उपकरण प्राप्ति के लिए दिव्यांग सुबानी, प्रवीण कुजूर, निशांत खलखो, प्रफुल्ल बेक द्वारा अपने दैनिक कार्यों में सहायता के लिए मोटराइज्ड ट्रायसिकल की मांग की गयी थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उन्हें जिला पंचायत में आयोजित सामान्य सभा में मोटराइज्ड ट्रायसिकल जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर 08 दिव्यांगों को सुशासन तिहार के अंतर्गत की गई मांगों के आधार पर सहायक उपकरण जिला पंचायत में लगाये गये समाधान शिविर से वितरित किये गए। जिसमें दिव्यांग कमला बाई एवं राजेश राम को हस्त चलित ट्रायसायकल, अनिला मिंज को व्हीलचेयर एवं विजय कुमार गुप्ता को वाकर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण पाकर सभी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सहायक उपकरण मिलने से उनमें एक नए आत्मविश्वास का संचार हुआ है। अब हम लंबी दूरी का सफर बिना किसी की सहायता से आत्मनिर्भरता पूर्वक सरलता से तय कर सकेगें। सभी ने सुशासन शिविर के माध्यम से अपना जीवन आसान बनाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन धन्यवाद दिया।

इस अवसर ओर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति भगत, जनपद सदस्य अनिता सिंह, आरती सिंह, दुलारी सिंह, मलिता बाई, हिरामती पैंकरा, सुरुचि बाई पैंकरा, मोनिका टोप्पो, आशिका कुजूर, श्वेता भगत, उप संचालक समाज कल्याण  टीपी भावे, परिवीक्षा अधिकारी दीपचंद कुजूर एवं विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2025
कोरिया। जिले में मनाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जन समस्याओं पर त्वरित निराकरण की दिशा में प्रशासन द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए जा…
 07 May 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के धरसीवा ब्लॉक के ग्राम परसतराई के शासकीय…
 07 May 2025
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आमजनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जरूरतमंद वर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए…
 07 May 2025
रायपुर। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में तेलीबांधा तालाब परिसर में क्विज एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आम लोगों की भीड़ उमड़ी रहीं। उत्साह के साथ लोगों ने बढ़कर-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन-तिलहन लगाकर कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन और जनता के मध्य सीधे संवाद के लिए सुशासन तिहार का आयोजन 08 अप्रैल से 31 मई तक पूरे प्रदेश…
 07 May 2025
जशपुरनगर। कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेतु विभाग,गृह निर्माण मंडल और मेडिकल विभाग के सी जी एम एस सी…
 07 May 2025
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नियम में 2012 यथा संशोधित 2025 के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगों के साथ-साथ अब विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को भी तीर्थ यात्रा कराने का नियम बनाया…
 07 May 2025
जशपुरनगर। राज्य में शासन-प्रशासन को संवेदनशील, जनोन्मुखी और पारदर्शी बनाने के साथ ही जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन किया जा रहा है।…
Advt.