8 छक्के, 7 चौके, 48 गेंद पर 108 रन... रिंकू सिंह ने एशिया कप से पहले काटा बवाल, 2 मिनट के वीडियो में देखिए तबाही

Updated on 22-08-2025 12:33 PM
लखनऊ: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस टीम में सिलेक्टर्स ने रिंकू सिंह का चयन श्रेयस अय्यर के ऊपर किया गया। जिसपर जमकर सवाल उठे कि इन फॉर्म श्रेयस अय्यर को आउट ऑफ फॉर्म रिंकू सिंह के चलते बाहर बैठना पड़ा। लेकिन अब रिंकू सिंह ने एशिया कप से ठीक पहले कमाल की फॉर्म में वापसी कर ली है। रिंकू ने यूपी टी20 लीग में एक बेहतरीन शतक ठोक बवाल मचा दिया है।

रिंकू सिंह ने ठोकी कमाल की सेंचुरी

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी टी20 लीग 2025 के 9वें मैच में मेरठ मेवरिक्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। एकाना क्रिकेट स्टेडियम में गोरखपुर लॉयंस के खिलाफ खेलते हुए रिंकू के शानदार शतक ने मेरठ को बड़ी जीत दिला दी। रिंकू सिंह ने सिर्फ 48 गेंदों में ताबड़तोड़ 108 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इस पारी की बदौलत मेरठ मेवरिक्स ने गोरखपुर लॉयंस को 6 विकेट से हरा दिया।

मेरठ की टीम की बड़ी जीत

गोरखपुर लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने 20 ओवर में 167 रन बनाए। जवाब में मेरठ मेवरिक्स ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में गोरखपुर लॉयंस ने पहले बल्लेबाजी की। ध्रुव जुरेल ने 38 रन की पारी खेली। अक्षदीप नाथ ने 16 गेंदों में 23 रन जोड़े। सिद्धार्थ यादव ने 15 रन का योगदान दिया। निशांत कुशवाहा ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए। शिवम शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह गोरखपुर लॉयंस ने 167 रन बनाए। मेरठ मेवरिक्स के लिए विशाल चौधरी और विजय कुमार सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। जीशान अंसारी ने दो विकेट लिए। यश गर्ग को भी एक विकेट मिला।

रिंकू ने जिताया हारा हुआ मैच

168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ मेवरिक्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षय दुबे और स्वास्तिक चिकारा ने क्रमशः 11 और 10 रन बनाए। वहीं ऋतुराज शर्मा (5) और माधव कौशिक (7) भी कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी आउट हो गए। जब मेरठ की टीम मुश्किल में थी तब रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने 48 गेंदों में 108 रन बनाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 225 का था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.