8 विकेट और प्लेयर ऑफ द मैच, पहले टेस्ट के हीरो को ही केएल राहुल ने कर दिया टीम से बाहर

Updated on 22-12-2022 08:03 PM

 भारतीय क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भिड़ रही है। इस मुकाबले में टॉस बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने जीता और टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 188 रनों से जीत हासिल की। पहले मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे थे और उम्मीद की जा रही थी कि अब उन्हें लंबे समय तक भारत की प्लेइंग 11 में जगह मिलती रहेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया।

8 विकेट और प्लेयर ऑफ द मैच, पहले टेस्ट के हीरो को ही केएल राहुल ने कर दिया टीम से बाहर

केएल राहुल ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर दिया।

Deepesh SharmaWritten By: Deepesh Sharma
Published on: December 22, 2022 9:26 IST
IND vs BAN- India TV Hindi
Image Source : TWITTERIND vs BAN

IND vs BAN 2nd Test: भारतीय क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भिड़ रही है। इस मुकाबले में टॉस बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने जीता और टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 188 रनों से जीत हासिल की। पहले मैच के हीरो कुलदीप यादव रहे थे और उम्मीद की जा रही थी कि अब उन्हें लंबे समय तक भारत की प्लेइंग 11 में जगह मिलती रहेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया।

Powered By
Play
Unmute
Loaded0.16%
Fullscreen

प्लेयर ऑफ द मैच को ही कर दिया बाहर

दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने चौंकाने वाला फैसला लिया। कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया जाना काफी चैंकाने वाला फैसला है। कुलदीप ने पिछले मैच की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में कुल तीन विकेट लिए थे। वो प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर करने का फैसला लिया। कुलदीप की जगह इस मैच में जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया गया है। कप्तान केएल राहुल ने टीम में दो ही स्पिनर्स को खिलाने का फैसला किया है। इस मैच में रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल स्पिनर्स के तौर पर टीम में शामिल किए गए।

12 साल बाद हुई उनादकट की वापसी

उनादकट ने एक दशक से ज्यादा समय पहले भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उनादकट ने अपने करियर का पहला और आखिरी टेस्ट 16 से 20 दिसंबर 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। लेकिन उसके बाद वो टीम से ऐसे बाहर हुए कि अगले 12 साल तक वापसी नहीं कर पाए। हालांकि अब ये खिलाड़ी एक बार वापसी के लिए तैयार है। उनादकट को चोटिल मोहम्मद शमी की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट स्क्वॉड में जगह मिली थी और वो इस मैच में भारत के तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में मचाया है बवाल

जयदेव उनादकट का इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर उतना खास नहीं रहा, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार बवाल काटा है। उनादकट ने भारत के लिए कुल 18 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जिसमें 1 टेस्ट, 10 टी20 और 7 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी20 में 14 और वनडे में 8 विकेट चटकाए हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अबतक उनका एक भी विकेट नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रथम श्रेणी के 96 मैचों में 353 विकेट लेने के अलावा 7 अर्धशतक की बदौलत 1732 रन भी बनाए हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.