ईरान संकट के कारण 80 फ्लाइट्स कैंसिल, स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी इंडिगो और स्पाइसजेट

Updated on 03-03-2026 01:13 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण फ्लाइट्स के कैंसिल होने का सिलसिला आज चौथे दिन भी जारी है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं हैं। इनमें 36 डिपार्चर और 44 अराइवल शामिल हैं। अमेरिका/इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों में अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। इससे पहले सोमवार को 357 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को कैंसिल किया गया था। देश के चार प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई पर डिपार्चर और अराइवल सहित 300 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं थीं। भारतीय एयरलाइंस ने 28 फरवरी से 2 मार्च तक 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की थीं।

इस बीच देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण फंसे यात्रियों को भारत वापस लाने के लिए 3 मार्च को यानी आज जेद्दा से 10 विशेष राहत उड़ानों के संचालन की योजना बनाई है। सभी आवश्यक मंजूरियों और हवाई क्षेत्र की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए ये उड़ान संचालित की जाएंगी। सिविल एविएशन मिनस्ट्री का कहना है कि वह पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन पर इसके प्रभाव पर करीबी नजर रख रहा है।
  • 10 स्पेशल फ्लाइटस् ऑपरेट करेगी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो
  • ये विशेष राहत उड़ानें आज सऊदी अरब के जेद्दा से ऑपरेट की जाएंगी
  • स्पाइसजेट भी आज यूएई के फुजैरा से चार स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी
  • ये फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के बीच ऑपरेट होंगी


स्पाइजेट का प्लान

स्पाइसजेट भी खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए आज यूएई से चार स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करेगी। ये फ्लाइट्स फुजैरा से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि के लिए ऑपरेट की जाएंगी। मुंबई के लिए दो फ्लाइट ऑपरेट की जाएंगी।साथ ही एयरलाइन 4 मार्च से फुजैरा से दिल्ली और फुजैरा से मुंबई के लिए शेड्यूल फ्लाइट्स बहाल करेगी। साथ ही कंपनी ज्यादा स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट करने की संभावना तलाश रही है ताकि वहां फंसे यात्रियों को स्वदेश लाया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.