इंस्टाग्राम पर 85 लाख फॉलोअर्स, लेकिन सिर्फ 1 को फॉलो करते हैं रतन टाटा, जानिए कौन हैं वो

Updated on 12-03-2023 06:34 PM
नई दिल्ली:टाटा समूह (Tata Group) को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाट (Ratan Tata) उन शख्सियतों में शामिल हैं, जिन्हें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई चाहता है। रतन टाटा सिर्फ अपने कारोबार नहीं बल्कि अपने सौम्य स्वभाव, सादगी और दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं। बिजनस वर्ल्ड से लेकर सोशल मीडिया वर्ल्ड तक रतन टाटा के चाहने वालों की संख्या लाखों-करोड़ों में है। रतन टाटा अपने व्यस्त जीवन के बावजूद खास मौकों पर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखना नहीं भूलते हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग रतन टाटा को फॉलो करते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा बहुत कम लोगों को ही फॉलो करते हैं।

सिर्फ एक को फॉलो करते हैं रतन टाटा

रतन टाटा (Ratan Tata) सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते, लेकिन खास मौकों पर अपनी बातें, अपना विचार रखना नहीं भूलते हैं। इंस्टाग्राम पर रतन टाटा के फॉलोअर्स की संख्या 8.5 मिलियन है । वहीं ट्विटर पर 12.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा फॉलो बहुत ही कम लोगों को फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर वो सिर्फ एक प्रोफाइल को फॉलो करते हैं। वहीं ट्विटर पर सिर्फ 27 लोगों को वो फॉलो करते हैं।

कौन हैं, जिसे फॉलो करते हैं रतन टाटा

रतन टाटा इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक प्रोफाइल को फॉलो करते हैं। रतन टाटा सिर्फ टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) को फॉलो करते हैं। रतन टाटा अपने इंस्टाग्राम पर सिर्फ एक प्रोफाइल को फॉलो करते हैं, जो चैरेटिबल ट्रस्ट है। टाटा ट्रस्ट टाटा समूह की चैरिटिबल संस्था है। टाटा ट्रस्ट की फाउंडेशन साल 1919 है। वहीं टाटा ट्रस्ट के इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक यह संस्था 1892 से कल्याणकारी कामों में जुटा है। आपको बता दें कि रतन टाटा सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्रा पर अपना आखिरी पोस्ट 15 जनवरी को किया है, जिसमें उन्होंने इंडिका कार से साथ अपनी फोटो पोस्ट की है। टाटा इंडिका के 25 साल पूरे होने पर रतन टाटा ने ये फोटो पोस्ट की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.