PFI बैन पर ‘85%’ मुस्लिम आबादी खुश! पसमांदा मुसलमान महाज ने किया फैसले का स्वागत

Updated on 29-09-2022 06:19 PM
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पर प्रतिबंध का पसमांदा मुसलमान महाज ने स्वागत किया है। हालांकि, कई अन्य मुस्लिम संगठनों की तरफ से भी केंद्र सरकार के इस फैसला का स्वागत किया गया है। खास बात है कि पसमांदा मुसलमान समुदाय को लेकर भारतीय जनता पार्टी खासी सक्रिय नजर आ रही है। खबरें हैं कि पार्टी अपना वोटर बेस बढ़ाने के लिए पसमांदा की ओर ध्यान लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका जिक्र कर चुके हैं।

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज की तरफ से जारी बयान के अनुसार, 'देश में भारतीय संविधान के विरुद्ध एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त तथाकथित सामाजिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के विरुद्ध भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसी एनआईए द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी से जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यह जगजाहिर हो गया है कि संगठन देश के भीतर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे के विरुद्ध तो काम कार्य कर ही रहा है। भारतीय संप्रभुता को भी चेतावनी देते हुए देश विरुद्ध कार्य में लिप्त है…।' संगठन ने कहा, 'पीएफआई के अतिरिक्त अन्य सामाजिक संगठन जो अपने आप को देशहित की दुहाई दे रहे, उनहें भी देश की अखंडता एवं संप्रभुता के विरुद्ध कार्य करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।'

कौन हैं पसमांदा मुसलमान
फारसी शब्द 'पसमांदा' का मतलब 'पीछे छूटे हुए' है। इका इस्तेमाल मुसलमानों में पिछड़े वर्ग के लिए किया जाता है। आंकड़े बताते हैं कि भारत की कुल मुस्लिम आबादी का ये 85 प्रतिशत हैं। मुखर नहीं रहने और मजबूत नेतृत्व के अभाव में राजनीतिक दलों की तरफ से इन्हें काफी नजरअंदाज किया गया। हालांकि, भाजपा अब स्थिति बदलती नजर आ रही है।

भाजपा हुई सक्रिय
2 और 3 जुलाई को हैदराबाद में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पीएम मोदी ने भाजपा नेताओं को इस समुदाय के प्रति स्नेह बढ़ाने के लिए कहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक, पसमांदा मुस्लिम सोसाइटी के अध्यक्ष अनीस मंसूरी पीएम मोदी की तरफ से उठाए गए मुद्दे को लेकर खुश हैं और आरोप लगा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने मुसलमानों के हाशिए पर रहने वाले वर्ग को देखने में असफल रहने के आरोप लगाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.