85 साल उम्र, राम-मंदिर के लिए 31 साल से मौन 22 जनवरी को व्रत तोड़ेंगी सरस्वती देवी

Updated on 10-01-2024 12:23 PM

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के लिए देशभर में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को देशवासियों से दीये जलाने की अपील कर चुके हैं। अब राम मंदिर निर्माण को लेकर कई कहानियां भी सामने आ रही हैं। झारखंड की 85 वर्षीय बुजुर्ग सरस्वती देवी बीते 31 साल से मौन व्रत ली हुई हैं।

सरस्वती देवी के परिवारवालों का कहना है कि 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के बाद से ही वे मौन हो गई थीं। उन्होंने (सरस्वती देवी) प्रण लिया था कि वे तभी मौन व्रत तोड़ेंगी, जब राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। सरस्वती देवी धनबाद की रहने वाली हैं। वे परिवार के साथ राम मंदिर का उद्घाटन देखने 8 जनवरी रात को अयोध्या रवाना हो चुकी हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देश के हर गांव में लाइव (सीधा प्रसारण) दिखाया जाएगा। आजादी के बाद देश में हिंदुओं का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

चार साल से पूरी तरह मौन धारण किए हुए हैं

सरस्वती देवी के परिजन बताते हैं कि अयोध्या में वे मौनी माता के नाम से मशहूर हैं। हम लोगों से वे इशारों में बात करती हैं। कोई कठिन बात कहनी हो तो लिखकर बताती हैं।

परिवारवालों ने ये भी बताया कि 1992 से 2020 तक वे दोपहर में एक घंटा बोलती थीं। जिस दिन (5 अगस्त 2020) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी, तब से वे पूरी तरह मौन हैं।

सरस्वती देवी के 55 साल के बेटे राम अग्रवाल कहते हैं- 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद ढहाने के दिन मां ने प्रण लिया कि जब तक राम मंदिर बनकर तैयार नहीं हो जाएगा, तब तक मौन रहेंगी। जब से मंदिर के उद्घाटन की तारीख की घोषणा हुई है, तब से वह बेहद खुश हैं।

सरस्वती देवी के इलाके में रहने वाले हरेराम ने बताया- 8 जनवरी की रात को वे धनबाद से गंगा-सतलुज एक्सप्रेस से अयोध्या के लिए निकल चुकी हैं। 22 जनवरी को वे मौन व्रत तोड़ेंगी।

'उन्हें हमेशा मौन ही देखा'

सरस्वती देवी अपने दूसरे बेटे नंदलाल अग्रवाल के साथ रहती हैं। नंदलाल भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) कार्यरत हैं। नंदलाल की पत्नी ईनू बताती हैं- हमारी शादी के कुछ महीने बाद ही वे मौन हो गईं। वे भगवान राम की आराधना में ही लीन रहती हैं। वे अपनी बात इशारों में कहती हैं। ज्यादा कुछ समझाना हो तो लिखकर बताती हैं।

ईनू ये भी बताती है कि मेरी सास (सरस्वती देवी) सुबह चार बजे उठ जाती हैं और 6-7 घंटे ध्यान में लीन रहती हैं। 2001 में उन्होंने चित्रकूट में 7 महीने तपस्या भी की थी।

आजादी के बाद हिंदुओं का सबसे बड़ा कार्यक्रम- किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि ऐसा कोई बड़ा गांव नहीं होगा, जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा। केवल हिंदू ही नहीं, पूरी दुनिया के लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिका के टाइम स्क्वायर पर भी प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाया जाएगा। लोग अपने-अपने तरीके से राम सेवा कर कर रहे हैं। तेलुगु फिल्म हनुमान के मेकर्स ने घोषणा की है कि हर बिकी टिकट के 5 रुपए दान करेंगे।

रामलला की प्रतिमा अयोध्या में नहीं घुमाएंगे
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या शहर में रामलला की प्रतिमा को घुमाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। ये कार्यक्रम 17 जनवरी को होना था। इसका मकसद था कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर सकें। अब रामलला की प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही भ्रमण कराया जाएगा। ये फैसला भीड़ को काबू में रखने के लिहाज से लिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.