फिंगेश्वर व देवभोग विकासखंड में 89.83 प्रतिशत मतदान

Updated on 25-02-2025 11:40 AM

गरियाबंद।  त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत फिंगेश्वर एवं देवभोग विकासखंड में 23 को हुए मतदान के लिए मतदाताओं में अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। फिंगेश्वर एवं देवभोग विकासखंड के कुल 124 ग्राम पंचायतों के 360 मतदान केंद्रों में वोटिंग सम्पन्न हुआ। इनमें कुल एक लाख 61 हजार 632 मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार दोनों विकासखंड में कुल 89.83 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें फिंगेश्वर विकासखंड के कुल 99 हजार 118 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 49 हजार 750 पुरूष एवं 49 हजार 368 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी प्रकार देवभोग विकासखंड में 62 हजार 514 मतदाताओं ने वोट डाले इनमें 30 हजार 794 पुरूष एवं 31 हजार 720 महिला मतदाता शामिल है। पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण के अंतर्गत हुए मतदान दिवस में सुबह से ही लोगों में मतदान के लिए काफी उत्साह रहा, जो मतदान समाप्ति तक बना रहा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में तृतीय चरण के त्रि-स्तरीय पंचायत मतदान कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। मतदान में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांजनों सहित सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही। उल्लेखनीय है की कलेक्टर श्री अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन संपादन के लिए मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। केंद्रों में पानी, छाया, बैठक व्यवस्था, मतदाता मित्र, व्हीलचेयर सहित आदर्श मतदान केन्द्र आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इसके फलस्वरूप रविवार को मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए मतदाताओं की लम्बी लाईन लग गई थी। सभी मतदाताओं ने कतार में लगकर बारी-बारी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया और यह सिलसिला मतदान समाप्ति तक चलता रहा। महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग, दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं के अलावा पहले वोट डालने के लिए भी लोग काफी उत्साहित रहे। सभी वर्गाे के लोगों ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए स्कॉउट गाईड के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में तो कहीं पुलिस के जवानों ने सेवा भावना के साथ मदद की। उनके लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। सेल्फी जोन में फोटो खींचाकर मतदाताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल मतदान केन्द्रों का लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। जिले में निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.