एक ओवर में चाहिए थे 9 रन, क्रीज पर थे दो धाकड़ बल्लेबाज, इरफान पठान की जादूई बॉलिंग ने टीम को दिलाई जीत

Updated on 25-08-2023 01:55 PM
Irfan Pathan: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच करीब 11 साल पहेल 2012 में खेला था। 2020 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उसके बाद से पठान दुनिया की कई लीग में खेलते हुए नजर आते हैं। अभी 38 साल के इरफान पठान अमेरिका की यूएस मास्टर्स टी10 लीग में कैलिफोर्निया नाइट्स के लिए खेल रहे हैं। टूर्नामेंट के 17वें मैच में उनकी कमाल की बॉलिंग की वजह से टीम को जीत मिली।


पठान ने डिफेंड किए 9 रन

अटलांटा राइडर्स को कैलिफोर्निया नाइट्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 8 रन चाहिए थे। क्रीज पर विस्फोटक ड्वेन स्मिथ के साथ जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाद्जा थे। इरफान ने पहली गेंद वाइड फेंकी। इसके बाद 6 गेंद पर 8 रन चाहिए थे। लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दूसरी गेंद डॉट फेंकी। इसके बाद लगातार दो गेंद पर दो रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर पठान ने मसाकाद्जा को आउट कर दिया। 5वीं गेंद पर हम्माद आजम रन आउट हो गए। आखिरी गेंद पर इरफान पठान को 6 रन बचाने थे। ड्वेन स्मिथ एक भी रन नहीं बना पाए और पठान ने अपनी टीम को 5 रनों से जीत दिला दी। 2 ओवर में उन्होंने 13 रन देकर एक विकेट लिया।

प्लेइंग ऑफ में पहुंची कैलिफोर्निया नाइट्स

इस जीत के साथ कैलिफोर्निया नाइट्स की टीम यूएस मास्टर्स टी20 लीग के प्लेऑफ में भी पहुंच गई है। 6 मैचों में 7 पॉइंट के साथ टीम टेबल में दूसरे नंबर पर है। अभी उसे एक और मैच खेलना है। आईपीएल की तरह ही इस टूर्नामेंट में भी प्लेऑफ के नियम हैं। टेबल में टॉप-2 पर रहने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कैलिफोर्निया नाइट्स ने 2 विकेट पर 94 रन बनाए। जैक कैलिस ने 38 रनों की नाबाद पारी खेली। जवाब में रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली राइडर्स की टीम 4 विकेट पर 89 रन ही बना सकी। लिडेल सिमंस ने 21 गेंद पर 37 रन बनाए।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.