1 के बदले 9 शेयर मिलेंगे, साथ ही 10 टुकड़ों में बंटेगा स्टॉक

Updated on 11-11-2022 06:18 PM
स्मॉल-कैप कंपनी एलस्टोन टेक्सटाइल्स (Alstone Textiles shares) अपने शेयरहोल्डर्स को तगड़ा मुनाफा कराने का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी 9:1 के रेशियो में बोनस शेयर (Bonus Share) देने जा रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरहोल्डर्स को 1 शेयर के बदले 9 बोनस शेयर मिलेंगे। साथ ही 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट (Stock Spilt) का भी ऐलान किया है। यानी 1 शेयर को 10 शेयरों में बांटा जाएगा। इसके लिए अब रिकॉर्ड डेट फिक्स्ड कर लिया गया है। बता दें कि कंपनी बोर्ड ने 3 दिसंबर 2022 को बोनस शेयर और स्टॉक सबडिवीजन जारी करने की रिकॉर्ड डेट (Record date) तय की है।

एलस्टोन टेक्सटाइल्स ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
Alstone Textiles के शेयर पिछले कई कारोबारी सत्र से अपर सर्किट को हिट कर रहे हैं। एलस्टोन टेक्सटाइल्स के शेयर की कीमत लगातार रिकॉर्ड हाई पर चढ़ रही है। इस स्मॉल-कैप स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को साल-दर-साल (YTD) समय में 1300 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह लगभग ₹15.75 से बढ़कर ₹224.30 के स्तर (multibagger stock return) पर पहुंच गया है। कंपनी के शेयर आज शुक्रवार को 5% की तेजी के साथ 235.50 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

कंपनी ने क्या कहा?
स्मॉल-कैप कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के शेयरधारकों द्वारा रखे गए 1 रुपये के प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए प्रत्येक 1 रुपये फेस वैल्यू के 9 इक्विटी शेयरों के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।' बता दें कि Q2FY23 में स्मॉल-कैप कंपनी ने हाल की तिमाही में बकाया त्रैमासिक संख्या ₹8 करोड़ दर्ज की। विदेशी और घरेलू कपड़ा बाजार में कंपनी के चल रहे कारोबार की वजह से कंपनी की अगली तिमाही भी मौजूदा तिमाही जितनी अच्छी रहने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.