सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर 9 ट्रैकर्स की मौत:13 को सुरक्षित बचाया, 5 के शव मिले, चार शवों को ढूंढने के लिए अभियान जारी

Updated on 06-06-2024 12:35 PM

उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर गए 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई है। जिला प्रशासन ने देर रात इसकी पुष्टि की है। जिनमें से बुधवार दोपहर तक पांच शवों को बाहर निकल गया है। चार ट्रैकर्स के शव अभी भी सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर भी फंसे हुए हैं । इनमें आज दिन तक निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि 13 अन्य लोगों को भी सुरक्षित बचा ले गया है। इनमें से कुछ लोग बीमार है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौसम साफ रहा तो आज निकाले जा सकते हैं चार लोगों के शव
एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बुधवार सुबह अभी ट्रैकर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। रेस्क्यू अभियान के लिए वायु सेवा की टीम का भी सहारा लिया गया था। संयुक्त बचाव दल ने बुधवार दोपहर तक 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया था।

जबकि पांच ट्रैकर्स के शव भी निकल लिए गए थे। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा और चार ट्रैकर्स के शव नहीं निकाल पाए। डीएम मेहरबान बिष्ट ने बताया कि गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा और चार लोगों के शव निकाल दिए जाएंगे।

19 मई को 22 सदस्य दल गया था सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर

बता दे कि 19 मई को कर्नाटक और महाराष्ट्र के ट्रैकर्स का 22 सदस्य दल सहस्रताल ट्रैकिंग पर गया था। ट्रैकिंग के बाद वापस आते वक्त 3 जून को यह सभी ट्रैकर्स मौसम खराब होने के कारण रास्ता भटक गए। घने कोहरे और भारी बर्फबारी के बीच यह सभी ट्रैकर्स वहीं फंस गए।

4 जून शाम को जिला प्रशासन को ट्रैकर्स के फंसने की सूचना मिली। जिसके बाद 5 जून सुबह प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अत्यधिक ठंड के कारण चार ट्रैकर्स की मौत पहले ही हो चुकी थी। लेकिन देर रात जिला प्रशासन ने 9 ट्रैकर्स के मौत की पुष्टि की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.