संरक्षा के 9 सजग प्रहरी संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित

Updated on 14-06-2025 01:20 PM

बिलासपुर। संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । संरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं । साथ ही मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत ड्यूटी के दौरान सजगता एवं सतर्कता के साथ उत्कृष्ट संरक्षित कार्य करने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

इसी संदर्भ में विगत दिनों ड्यूटी के दौरान सहायक लोको पायलट कोरबा दिनेश कुमार द्वारा कोथारी रोड स्टेशन पर तथा लोको पायलट कोरबा  भूपेन्द्र कुमार गोहिया द्वारा दीपिका सेक्शन में ओएचई मास्ट में तकनीकी गड़बड़ी की पहचान कर गाड़ी को सुरक्षित किया गया तथा इसकी तत्काल सूचना संबंधितों को दिया।

इसी प्रकार विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान लोको पायलट बिलासपुर राजेश कुमार जांगड़े एवं सहायक लोको पायलट जयकुमार राज द्वारा गतौरा-जयरामनगर सेक्शन में तथा लोको पायलट बिलासपुर राकेश कुमार नन्दनवार व सहायक लोको पायलट अभिषेक शरण द्वारा जयरामनगर-लटिया सेक्शन में सतर्कता से कार्य करते हुये ट्रैक पर बॉक्स व लकड़ी रखे होने की पहचान कर गाड़ी को नियंत्रित करते हुये कर्मीदलों की सहायता से सेक्शन को क्लियर कराते हुये उत्कृष्ट कार्य किया गया।

इसी कड़ी में लोको पायलट बिलासपुर महेश पाण्डेय एवं सहायक लोको पायलट सोनू कुमार द्वारा मुंबई-हावड़ा मेल में कार्य के दौरान सतर्क रहते हुये संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय कार्य किया गया । इसी प्रकार वरिष्ठ अनुभाग अभियंता कौशलेन्द्र कुमार द्वारा राबर्टसन-खरसिया-झाराडीह चौथी लाइन सेक्शन में परीक्षण के दौरान दुरंतो एक्सप्रेस में हॉट एक्सल की पहचान कर तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधितों को देकर गाड़ी की संरक्षा सुनिश्चित की गई ।

इन सभी संरक्षा प्रहरियों की सजगता व सतर्कता भरे कार्य से गाड़ियों की संरक्षित परिचालन सुनिश्चित हुई । इनके इस त्वरित सजगताभरे संरक्षित कार्य के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल संरक्षा अधिकारी साकेत रंजन द्वारा अनुशंसा की गई । आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक  राजमल खोईवाल ने इन सभी संरक्षा प्रहरियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही इनकी उत्कृष्ट संरक्षित कार्य की प्रशंसा की ।इस अवसर पर सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी  बी ज्योति प्रकाश भी उपस्थित थे ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.