चाकलेट का लालच देकर 9 साल की बच्ची से गैंगरेप, हैरानी की बात पांचो आरोपी नाबालिग

Updated on 07-07-2023 06:50 PM
कलबुर्गी: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से नाबालिग से रेप की वारदात सामने आई है, जहां पांच नाबालिग लड़कों ने 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप को अंजाम दे दिया। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 12 साल से 14 साल की उम्र के चार लड़कों को हिरासत में लिया है। किशोरों को रिमांड होम भेजने के साथ ही पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।

रेप की घटना कलबुर्गी महिला पुलिस थाने की सीमा में बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, पांच नाबालिग आरोपी घर के सामने बैठी पीड़िता को चॉकलेट दिलाने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गए। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी लड़की को पास के एक घर में ले गए और उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को कुछ भी न बताने की धमकी दी और कहा कि किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे। हालांकि, किसी तरह घर पहुंची लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। हरकत में आई पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आईपीसी की धारा 366ए, 376 (जी) और 506 और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.