प्रदेश में विद्युत व्यवस्था मजबूत करने खुलेंगे 90 नवीन विद्युत वितरण केन्द्र एवं उप संभाग

Updated on 08-10-2022 05:20 PM

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विद्युत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की सुविधा में वृद्धि करने के लिए प्रदेशभर में 88 नवीन विद्युत वितरण केन्द्र और दो उप संभाग सृजित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वनांचल सरगुजा तथा बस्तर संभागों में सबसे अधिक विद्युत वितरण केन्द्र खोलने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वितरण केन्द्र खुल जाने से बिजली संबंधी रखरखाव में तेजी आएगी साथ ही वनांचल के लोगों को बिजली से संबंधित कार्यों के लिए उनके नजदीक ही विद्युत कार्यालय स्थापित होंगे। उन्होंने छ्त्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अधिकारियों को मैदानी क्षेत्रों विशेषकर नए जिलों में वितरण केन्द्रों की स्थापना को प्रमुखता देने के भी निर्देश दिए हैं।

इन केन्द्रों के शुरू होने के बाद प्रदेश में कुल 532 विद्युत वितरण केन्द्र एवं 156 विद्युत उप संभाग हो जाएंगे। बस्तर तथा सरगुजा संभागों में सबसे अधिक वितरण केन्द्र खोले जाएँगे। सरगुजा ,रायगढ़ तथा बेमेतरा जिÞले में 6 – 6 वितरण केन्द्र, जशपुर और कोरबा जिलों में 5-5 ,बलरामपुर- रामानुजगंज, कांकेर तथा राजनांदगाँव जिलों में 4-4,मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बस्तर, बालोद, दुर्ग, बिलासपुर, मुंगेली, कबीरधाम, महासमुंद तथा गरियाबंद जिलों में 3-3, कोरिया, कोण्डागाँव, नारायणपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई तथा रायपुर जिलों में 2-2 तथा बीजापुर, सुकमा, दन्तेवाड़ा, गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, धमतरी, बलौदाबाजार- भाटापारा तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में 1-1 वितरण केन्द्र तथा सक्ती एवं दुर्ग (अमलेश्वर) में उप संभाग स्थापित किए जाएंगे।
प्रदेश में 60 लाख से अधिक घरेलू ,कृषि तथा व्यावसायिक बिजली उपभोक्ता हैं। विद्युत उपभोक्ताओं तक निर्बाध तथा गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए पॉवर कंपनी ने व्यापक अधोसंरचना तैयार की है। प्रदेश में 33/11 केव्ही के एक हजार 333 उपकेन्द्र , 11/ 04 केव्ही के दो लाख पाँच हजार 760 वितरण ट्रांसफार्मर तथा दो लाख 17 हजार 767 किलोमीटर लम्बी निम्नदाब लाइनों के जरिए हर उपभोक्ता को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं इतनी बड़ी अधोसंरचना के सुचारू संचालन के लिए 08 क्षेत्रीय कार्यालय ,18 वृत्त , 64 विद्युत संभाग , 57 जोन, 154 उपसंभाग तथा 444 वितरण केन्द्र वर्तमान में संचालित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…
 29 April 2026
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कचलारम और नैमेड़ में आयोजित सैचुरेशन…
Advt.