1 लाख रुपये के बनाए 91 लाख

Updated on 22-09-2022 06:40 PM

स्पेशियलिटी रिटेल से जुड़ी एक कंपनी ने बंपर रिटर्न दिया है। यह कंपनी आदित्य विजन लिमिटेड (Aditya Vision) है। इस स्मॉलकैप कंपनी के शेयर पिछले 6 साल से कम में 15 रुपये से बढ़कर 1400 रुपये के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 9000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। आदित्य विजन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1528.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 598.55 रुपये है। 

कंपनी के शेयरों ने 1 लाख रुपये के बना दिए 91 लाख से ज्यादा
आदित्य विजन के शेयरों ने पिछले कुछ साल में ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 16 दिसंबर 2016 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 15.30 रुपये के स्तर पर थे। आदित्य विजन के शेयर 22 सितंबर 2022 को बीएसई में 1401.80 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 9050 पर्सेंट का रिटर्न इनवेस्टर्स को दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 16 दिसंबर 2016 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 91.62 लाख रुपये होता। 

3 साल में ही 1 लाख रुपये को बना दिया 66 लाख रुपये 
आदित्य विजन लिमिटेड के शेयर 9 अक्टूबर 2019 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 21 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 22 सितंबर 2022 को बीएसई में 1401.80 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 3 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 66.75 लाख रुपये होता। कंपनी के शेयरों ने पिछले 5 साल में 2700 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न लोगों को दिया है। वहीं, इस साल अब तक आदित्य विजन के शेयरों ने करीब 123 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.