92 वर्षीय मानवरति देवी व 78 वर्षीय परम ज्योति ने निभाई अपनी जिम्मेदारी

Updated on 12-02-2025 02:08 PM

बलरामपुर । नगरीय निकाय निर्वाचन में बलरामपुर नगर पालिका परिषद से वार्ड नंबर 15 से 92 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता मानवरति देवी ने मतदान कर अपनी सहभागिता दिखाई। मानवर्ती देवी ने अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 92 वर्ष की उम्र में भी मतदान करना न केवल युवा पीढ़ी बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा है। मानवर्ती देवी ने मतदान कर संदेश दिया कि मतदान करने में उम्र या स्वास्थ्य जैसी समस्याएं नही होती तथा लोकतंत्र में हर व्यक्ति का मत महत्वपूर्ण है और नागरिकों को अपने अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के वार्ड 13 की निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता श्रीमती परमज्योति पासवान भी अपने मतदान केन्द्र में मतदान करने पहुँची। उनके परिवार ने बताया कि वह कल से ही मतदान के लिए बेहद उत्साहित थे और अपनी तबीयत को नजरअंदाज करते हुए वोट देने की जिद पर अडी हुई थी। परिवार के सदस्यों ने उनकी यह इच्छाशक्ति देखकर मतदान केंद्र पर लाकर उनकी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी पूरी कराई। उनकी इस प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें मतदान केंद्र तक लाया गया, जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.