धरमजयगढ़ से पहुंचे 97 हाथी

Updated on 18-06-2025 12:19 PM

रायगढ़।  अंचल के जंगलों में एक बार फिर से हाथियों की संख्या बढ़ गई है।रायगढ़ जिले में अलग-अलग जंगल में 152 हाथी विचरण कर रहे हैं।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है तो वन विभाग मुनादी कराकर लोगों को अकेले जंगल जाने से मना कर रहा है। वही कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के जंगल में 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है।धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथियों की संख्या 90 से ज्यादा थी, लेकिन अब अलग-अलग हाथियों का दल रायगढ़ के जंगल में आ पहुंचा है।


रायगढ़ वन मंडल में 97 हाथी विचरण कर रहे हैं और इसमें सबसे ज्यादा हाथी घरघोड़ा रेंज के कुडुमकेला क्षेत्र में 42 और देहरीडीह क्षेत्र में 23 मौजूद हैं। इसके अलावा धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 10 हाथी हैं। बाकी जंगल में अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं।

लगातार की जा रही निगरानी : अमलीडीह के ग्रामीणों ने बताया कि जब हाथी गांव के करीब होते हैं और वन विभाग द्वारा मुनादी कराई जाती है तब ग्रामीण सतर्क हो जाते हैं।

इसके बाद खेतों के पास जमा हो जाते हैं, ताकि खेतों को बचाया जा सके। वहीं, धरमजयगढ़ के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अभी रायगढ़ की ओर गए हैं और रात में कभी भी लौट सकते हैं।
मादा हाथियों की संख्या ज्यादा
बताया जा रहा है कि 2 वन मंडल में 152 हाथी हैं और इसमें मादा हाथियों की संख्या ज्यादा है। इसमें रायगढ़ वन मंडल नर 20, मादा 51 और 26 शावक हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में नर 14, मादा 22 और शावक 19 हैं। कुल नर हाथी की संख्या 34, शावक 45 और मादा हाथी 73 हैं।

कोरबा जिले में 46 हाथी
कटघोरा वनमंडल क्षेत्र से अलग-अलग 3 ग्रुप में हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें से केंदई में 14, एतमानगर में 17, झटका में 14 एवं पासान क्षेत्र में एक हाथी विचरण कर रहे हैं। इस इलाके में हाथी जंगलों में है। इसलिए बस्ती क्षेत्र के लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है। लेकिन समय समय पर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.