कहर : अब इंडोनेशिया में कफ सिरप से हुई 99 बच्चों की मौत

Updated on 22-10-2022 06:26 PM

जकार्ता
 अफ्रीकी देश गाम्बिया में भारत का एक कफ सिरप पीने से हुई 69 बच्चों की मौत के बाद अब इंडोनेशिया ने सभी कफ सिरप दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है. इंडोनेशिया के अनुसार कुछ सिरप में ऐसे तत्व पाए गए हैं जो एक्यूट किडनी इंजरी (AKI) के लिए जिम्मेदार होते हैं. इन तत्वों की वजह से इंडोनेशिया में अब इस वर्ष 99 छोटे बच्चों ने दम तोड़ दिया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि दवा आयात की गई थी या स्थानीय रूप से उत्पादित की गई थी.

इंडोनेशिया में AKI के 200 मामले सामने आए
इंडोनेशियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने बच्चों में एकेआई के लगभग 200 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से अधिकांश पांच साल से कम उम्र के थे. यह अलर्ट इसलिए भी अहम है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चार कफ सिरप पर वैश्विक अलर्ट जारी किया था जो गाम्बिया में 69 बच्चों की मौत से जुड़े थे. इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार स्थानीय रूप से इस्तेमाल की जाने वाली कुछ दवाओं में भी यही रासायनिक यौगिक पाए गए हैं.

हरियाणा सरकार ने रोका फैक्ट्री का प्रोडक्शन
इस मसले पर भारत की ओर से कहा गया है कि इम्पोर्ट करने वाला देश आमतौर पर दवाई को बाजार में भेजने से पहले उसकी जांच करता ही है. इधर, हरियाणा औषधि नियंत्रक और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्होंने जांच में पाया कि मेडेन फार्मा ने दवा बनाते समय कुछ आवश्यक कदम नहीं उठाए. साथ ही, ऐसी चीजें इस्तेमाल कीं, जिनकी एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी.

हरियाणा सरकार ने कंपनी की सोनीपत फैक्ट्री में उत्पादन रोक दिया है. भारत सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से दस्तावेज भेजने के लिए कहा है जो ये स्थापित कर सके कि इन मौतों का संबंध सिरप से है. इन दस्तावेजों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.