'पुष्पा 2' देखने गए 35 साल के आदमी की हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, कुछ दिन पहले ही एक महिला की गई थी जान
Updated on
11-12-2024 05:54 PM
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के रायदुर्गम स्थित एक सिनेमाघर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रदर्शन के दौरान 35 साल एक व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार, 10 दिसंबर को यह जानकारी दी। कल्याणदुर्गम के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) रवि बाबू ने बताया कि सोमवार, 9 दिसंबर की शाम करीब छह बजे सिनेमाघर के सफाई कर्मचारियों को हरिजन मधानप्पा मृत मिला।
डीएसपी रवि बाबू ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, 'यह साफ नहीं है कि उसकी मौत कब हुई, लेकिन सफाई कर्मचारियों को मैटिनी शो की स्क्रीनिंग के बाद शाम करीब छह बजे वह मृत मिला।' पुलिस के अनुसार, 35 साल के हरिजन मधानप्पा ने सोमवार, 9 दिसंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे नशे की हालत में सिनेमाघर में एंटर किया था।
'पुष्पा 2' देखने गए एक आदमी की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'चार बच्चों का पिता मधानप्पा शराब का आदी था। वह पहले से ही नशे में था और उसने सिनेमाघर के अंदर और शराब पी ली थी।' पुलिस ने इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता अधिनियम की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग में महिला की मौत
इसके पहले 4 दिसंबर को जब हैदराबाद में स्क्रीनिंग हुई थी तो अल्लू अर्जुन भी पहुंचे थे। जिसके बाद संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी और 35 साल की महिला की दम घुटने से मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें संध्या थिएटर के मालिक और सीनियर मैनजर के साथ लोवर बालकनी इन्चार्ज शामिल थे। इन पर IPC की कई धाराएं भई लगाई हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…