भोपाल में सड़क पर 5 फीट चौड़ा-15 फीट लंबा गड्‌ढा:बाइक का पहिया धंसा, मैजिक गिरने से बची

Updated on 22-01-2026 12:04 PM
भोपाल, भोपाल के खामखेड़ा में एक सड़क की पुलिया का करीब 15 फीट हिस्सा धंस गया। इससे 5 फीट चौड़ा और 7 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट जब सड़क से गुजरे तो उन्हें जर्जर पुलिया नजर आई। उन्होंने वीडियो बनाया और जिम्मेदारों को भेज।

खामखेड़ा में पीडब्ल्यूडी ने करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई थी। इसी पर पुलिया है। बारिश के दौरान पुलिया का आधा हिस्सा एक तरफ से धंस गया। ग्रामीणों के मुताबिक, करीब तीन महीने से पुलिया में गहरा गड्‌ढा है, लेकिन इसकी सुध किसी ने नहीं ली। इस मामले में पीडब्ल्यूडी और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से भी शिकायत की गई।

उपाध्यक्ष ने देखा, तभी सामने गिर गया बाइक सवार ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिपं उपाध्यक्ष जाट पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने पहुंचे। उन्हीं के सामने एक बाइक सवार गड्‌ढे में गिर गया। गनीमत रही कि मुहाने पर ही बाइक सवार को बचा लिया गया। वरना करीब सात फीट गहरे गड्‌ढे के अंदर युवक गिर जाता। पास में से स्कूली बच्चों से भरी मैजिक भी गुजरी।

यह बड़ी लापरवाही, शिकायत करेंगे उपाध्यक्ष जाट ने बताया कि तीन महीने से पुलिया क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसकी सुध किसी ने नहीं ली है। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो वाकई में स्थिति काफी गंभीर है। पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह से बैठ गया है। इससे 12 फीट लंबा और 7 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया है। कोई हादसा न हो, इसलिए ग्रामीणों ने आसपास पत्थर जमा दिए, लेकिन रात में अंधेरा होने से बड़ा हादसा हो सकता है। यह बड़ी लापरवाही है। यदि जल्द पुलिया को ठीक नहीं किया गया तो ठेकेदार और अधिकारियों के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

जिला पंचायत की बैठक में भी उठा मुद्दा, अफसर बोले-जल्द ठीक करवाएंगे इस पुलिया का मुद्दा बुधवार को हुई जिला पंचायत साधारण सभा की बैठक में भी उठा। प्रधानमंत्री सड़क योजना के जनरल मैनेजर सनी सिंघानिया ने कहा कि पुलिया के क्षतिग्रस्त हिस्से की जानकारी मिली है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी ने बनवाई थी। इसे प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत ठीक करवाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.