बैंड मास्टर ने पुलिस भर्ती के लिए नौवीं की अंकसूची में हेरफेर कर बना ली दसवीं की मार्कशीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated on 04-07-2026 12:53 PM
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती पाने के लिए अभ्यर्थी ने कक्षा नौवीं की मूल अंकसूची में छेड़छाड़ कर उसे कक्षा दसवीं की अंकसूची के रूप में प्रस्तुत कर दिया। दस्तावेज जांच समिति की सतर्कता से मामला पकड़ में आया। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कूटरचना और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

योग्यता दिखाने के लिए की कांट-छांट

पुलिस के अनुसार आरक्षक बैंड भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। इसी पात्रता को पूरा दिखाने के लिए इंदौर के ग्रीन पार्क कालोनी निवासी 38 वर्षीय मोहम्मद अनवर (पिता मोहम्मद जफर) ने अपनी नौवीं कक्षा की अंकसूची में कांट-छांट कर उसे दसवीं की मार्कशीट में बदल दिया। वह इंदौर में शादी-पार्टियों में बैंड बजाता है और उसे बैंड का करीब 20 साल का अनुभव है। ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी के रूप में चेस्ट क्रमांक-1289 के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुआ था।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान समिति ने अंकसूची के प्रारूप और उसमें की गई ओवरराइटिंग पर संदेह जताया। जांच में पाया गया कि जहां मूल रूप से नौवीं कक्षा अंकित थी, वहां छेड़छाड़ कर दसवीं दर्शाने का प्रयास किया गया था। अंकसूची में रोमन अंकों से आइ और एक्स से नौ लिखा था। जिससे उसने एक्स के आगे आइ मिटा दिया। संदेह होने पर मामले की सूचना तत्काल जहांगीराबाद थाना पुलिस को दी गई।

स्कूल के स्कॉलर रजिस्टर ने खोली पोल

मामले की जांच कर रहे उपनिरीक्षक कमलेश यादव ने संदिग्ध अंकसूची सत्यापन के लिए इंदौर स्थित नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिमनबाग से संपर्क किया। स्कूल प्रबंधन ने छात्र का शैक्षणिक रिकार्ड और स्कालर रजिस्टर उपलब्ध कराया।

जांच में स्पष्ट हो गया कि भर्ती में प्रस्तुत की गई अंकसूची वास्तव में कक्षा नौवीं की थी, जिसे कूटरचना कर दसवीं की अंकसूची के रूप में पेश किया गया था। थाना प्रभारी राजन अहिरवार ने बताया कि पुलिस ने स्कूल से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.