शहद की तलाश में राइस मिल में घुसा भालू, टिन शेड पर 30 फीट की ऊंचाई पर फंसा

Updated on 22-12-2025 12:08 PM

पेंड्रा। जिले के धनपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहद की तलाश में एक भालू श्री साईं राइस मिल के परिसर में घुस आया और करीब 30 फीट ऊंचे टिन शेड पर फंस गया। यह घटना मरवाही वन मंडल के लरकेनी–धनपुर मार्ग पर स्थित श्री साईं फूड प्रोडक्ट राइस मिल में देर रात की बताई जा रही है। भालू के शेड पर फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राइस मिल के टिन शेड पर बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के छत्ते लगे हैं। इन्हीं छत्तों के शहद की ओर आकर्षित होकर भालू शेड पर चढ़ गया, लेकिन ऊपर पहुंचने के बाद नीचे उतर नहीं सका। भालू को देखकर मिल में काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और कई मजदूर जान बचाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही मिल प्रबंधन ने कर्मचारियों का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया और आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई। मिल संचालक प्रदीप साहू ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मरवाही वन मंडल की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने बताया कि भालू की लगातार निगरानी की जा रही है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने की योजना बनाई जा रही है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौके पर भीड़ न लगाएं और शांति बनाए रखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.