iPhone 15 खरीदने दुकान पर पहुंचा भिखारी, थमा दी सिक्कों से भरी बोरी, गिनते-गिनते थक गया दुकानदार

Updated on 17-10-2023 10:41 AM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आईफोन 15 का एक वीडियो काफी चल रहा है। यह वीडियो जोधपुर का है। इसमें एक भिखारी आईफोन 15 खरीदने सिक्कों से भरा बोरा लेकर दुकान पर पहुंच जाता है। सिक्के गिनते-गिनते दुकानदार की हालत खराब हो गई। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सपेरिमेंट किंग ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया है। वीडियो में एक लड़का भिखारी के गेटअप में आईफोन खरीदने जाता है। वह कई शोरूम के चक्कर काटता है, लेकिन कई जगह उसे एंट्री नहीं मिलती है। एक स्टोर पर काफी कोशिशों के बाद उसे एंट्री मिलती है। वहां पर सिक्कों के उसके पेमेंट को भी स्वीकार किया जाता है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सिक्कों का लगा ढेर

वीडियो में दुकानदार को पेमेंट सिक्कों से भरे बोरे में किया जाता है। दुकानदार सिक्के गिनते-गिनते थक जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को जमकर लाइक मिल रहे हैं। लोग इसपर खूब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो में भिखारी आईफोन प्रो मैक्स लेता दिख रहा है। वह दुकान के मालिक के साथ एक तस्वीर भी लेता है, जिससे दूसरे लोग भौचक्के नजर आते हैं।

लोगों की दिख रही भीड़


इस वीडियो में भिखारी को आईफोन खरीदते देख लोगों की स्टोर के बाहर भीड़ भी देखी जा सकती है। वहीं स्टोर्स पर मौजूद लोग भी भिखारी के आईफोन खरीदते देख दंग रह जाते हैं। बता दें कि iPhone 15 की कीमत ₹ 79,900 से शुरू होती है, जबकि iPhone 15 Plus की कीमत ₹ 89,900 से शुरू होती है। भारत में महंगे आईफोन को अक्सर स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आम लोग एक फोन पर इतना खर्च नहीं कर सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.