पिंक बॉल से एडिलेड में आज से दोनों टीमों का बड़ा टेस्ट, कौन पास करेगा यह अग्नि परीक्षा

Updated on 06-12-2024 01:52 PM
एडिलेड: टीम इंडिया ने अपना पिछला पिंक बॉल टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में ही खेला था, जहां वह दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी। वहीं मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में खेले गए मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट मैच में हैरानी भरी हार का सामना करना पड़ा है। अब दोनों ही टीमों के लिए एडिलेड में आज से शुरू होने जा रहा डे-नाइट टेस्ट मैच बहुत ही अहम होगा। टीम इंडिया को जहां 36 के उस आंकड़े के हौवे से बाहर आना होगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया को मजबूत भारत के खिलाफ पूरा दमखम दिखाना होगा। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने सात डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और सातों में ही उसे जीत मिली है, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के खिलाफ उसके खेल में आत्मविश्वास की कमी नजर आई है। मेजबानों के सामने भी अपनी कमियों से उबरते हुए सीरीज में वापसी का बड़ा चैलेंज होगा।
रोहित ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हम परिणाम चाहते हैं, हम सफल होना चाहते हैं। राहुल और यशस्वी ने पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। मैं घर में उनकी बल्लेबाजी देख रहा था। राहुल को बल्लेबाजी करते हुए देखना शानदार रहा। वह ओपनर के रूप में खेलने के हकदार हैं। इसमें बदलाव करने की अभी कोई जरूरत नहीं है, भले ही भविष्य में चीजों में बदलाव हो सकता है। मेरे लिए निजी तौर पर मिडल ऑर्डर में बैटिंग करना आसान नहीं होगा, लेकिन टीम हित सर्वोपरि है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अनुसार दुनिया का सबसे परफेक्ट और अल्टीमेट वनडे बल्लेबाज तैयार किया है। ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक खास…
 29 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के अतरंगी आर्मी ट्रेनिंग ड्रिल्स और मैदान पर खराब फील्डिंग के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन अब पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम…
 29 September 2026
नागोया: इसे कहते हैं अचूक निशाना। भारत की बेटी नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स के 75 साल के इतिहास में पहली बार वो कर दिखाया, जिसका इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में…
 29 September 2026
नागोया: नीरू ढांडा ने एशियाई खेलों की महिला ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में मंगलवार को इतिहास रचते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 28 अंक के साथ नया…
 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
Advt.