बाल गृह में 1 साल से निवासरत बालक को मिला परिवार

Updated on 23-10-2024 02:44 PM

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में बाल गृह में 01 साल से निवासरत बालक को बाल कल्याण समिति द्वारा कोरबा जिले के पालन पोषण देखरेख परिवार को अस्थायी पालन पोषण देखरेख हेतु आदेश पारित किया गया। जिसमें बालक के पिता की मृत्यु हो गयी है एवं माता लापता है बालक की एक मुह बोली बहन थी जो की बच्चें के पालन पोषण हेतु सक्षम नही थी जो बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत की एवं बालक को उचित संरक्षण हेतु बाल गृह में संरक्षण प्रदान किया गया था।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि पालन पोषण देखरेख हेतु कोरबा जिले के परिवार का आवेदन प्राप्त होने के पश्चात् नियमानुसार गृह अध्ययन प्रतिवेदन चिकित्सा रिपोर्ट पुलिस बैरिकेशन एवं आवश्यक समस्त दस्तावेजो का अवलोकन कर बालक को किशोर न्याय अधिनियम 2015 संशोधित अधिनियम 2021 आदर्श नियम 2016 संशोधित नियम 2022 के प्रावधानों के तहत बाल कल्याण समिति द्वारा बालक को पालन पोषण देखरेख परिवार के अस्थायी आदेश पर सुपुर्द किया गया। उक्त समस्त कार्यवाही में जिला कार्यक्रम अधिकारी  अनिता अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल, संरक्षण अधिकारी पूजा तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता संतोषी वैष्णव, परामर्शदाता प्रजेश शर्मा, सहायक सह डाटा एन्ट्री आपरेटर खगेश कुमार पटेल, मरकाम आउटरीच वर्कर शिवनंदन सिंह, सविता साव का विशेष सहयोग रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.