भोपाल में कचरा बीन रहे लड़के को नाले में दिखा बोरा, पुलिस को बुलाकर खोला तो अंदर मिली लाश

Updated on 22-10-2025 01:36 PM

 भोपाल। अशोका गार्डन के पुष्पा नगर स्थित नाले से मंगलवार सुबह एक बंद बोरे से एक लाश बरामद की गई। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों ने नाले के पास भीड़ देखी और जब पास जाकर झांका, तो बदबू आने पर उन्हें शक हुआ। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकाला।

पुलिस ने देखा कि शव के गले पर धारदार हथियार के निशान हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शव को हत्या के बाद फेंका गया है। अशोका गार्डन थाना प्रभारी अनुराग लाल के अनुसार, शव 40 से 42 साल के एक पुरुष का है और पहली नजर में यह दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, 'लाश बोरे में बंद थी। यह नाले के पानी में बहकर आई है या यहीं फेंकी गई, इसकी जांच की जा रही है।'स्थानीय लोगों के अनुसार, शव को सबसे पहले एक कचरा बीनने वाले लड़के ने देखा था, जिसने बदबू की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल में भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है ताकि गुमशुदगी रिपोर्ट से मिलान किया जा सके। पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जांच की जाएगी।

इधर... घायल बीटेक छात्र की इलाज के दौरान मौत

रातीबड़ इलाके में करीब 12 दिन पहले कार की टक्कर से घायल हुए एक बीटेक छात्र की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार नंबर से उसकी पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। छात्र की मौत के बाद अब कार चालक पर धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस के मुताबिक मंडीदीप सतलापुरा रायसेन निवासी 20 वर्षीय मंजीत राणा निजी कॉलेज से बीटेक कर रहा था।

नौ अक्टूबर को वह अपने दोस्तों के साथ रातीबड़ के केरवा डेम गए थे। जहां से वापस आते समय चंदनपुरा के पास मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को टक्कर मार दी थी। इसमें एक बाइक पर सवार मंजीत राणा सवार था, उसे गंभीर चोट लगी थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.