मुंबई में एक बिल्डर ने 704 करोड़ रुपये में खरीदी महज 2 एकड़ जमीन, सोचिए क्या होगी इस पर बनने वाले फ्लैटों की कीमत

Updated on 13-07-2023 02:33 PM
नई दिल्ली: प्रेस्टीज ग्रुप ने डीबी रियल्टी फर्म से 704 करोड़ रुपये में 2.3 एकड़ जमीन खरीदी है। यह जमीन मुंबई में खरीदी गई है। यहां पर कंपनी की ओर से फ्लैट बनाए जाएंगे। जानकारों के मुताबिक, जब जमीन इतनी महंगी खरीदी गई है तो इसपर बनने वाले फ्लैटों की कीमत करोड़ों में हो सकती है। रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म सीआरई मैट्रिक्स द्वारा उपलब्ध कराए गए पंजीकरण दस्तावेजों के मुताबिक, डीबी रियल्टी की सहायक कंपनी ने भूमि पर एक आवासीय परियोजना विकसित करना शुरू कर दिया था, लेकिन इसे मुंबई नगर निगम द्वारा अप्रूव नहीं किया गया था। कंपनी ने संपत्ति पर एडलवाइस एसेट कंस्ट्रक्शन, रेयर एसेट कंस्ट्रक्शन और एडलवाइस फिनवेस्ट जैसे लैंडर्स से लोन लिया था। ऐसे में कर्ज चुकाने और अपने बकाया को कम करने के लिए कंपनी ने जमीन बेच दी है। इस तरह से जुटाए गए रुपयों का इस्तेमाल लोन को चुकाने के लिए किया जा रहा है।

बता दें कि इस परियोजना में करीब 20 फ्लैट बेचे गए थे, लेकिन खरीद रद्द कर दी गई है और फ्लैट धारकों को एकत्र की गई राशि वापस कर दी गई है। डीबी रियल्टी ने बैंकों का कर्ज चुकाने में देर की है। पिछले सप्ताह एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने अपना कुल बकाया लोन 1,000 करोड़ रुपये बताया था।

बीते मई महीने में प्रेस्टीज एस्टेट्स ने मुंबई में दो ज्वाइंट कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में डीबी रियल्टी की हिस्सेदारी 1,176.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। ये परियोजनाएं बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और महालक्ष्मी के व्यावसायिक जिले में हैं।

प्रेस्टीज एस्टेट्स ने 2021 में मुंबई में इंट्री की थी। FY23 में रिपोर्ट की गई 13,000 करोड़ रुपये की बिक्री में से लगभग 21 प्रतिशत का योगदान मुंबई से था। ग्रुप को उम्मीद है कि आगे चलकर मुंबई में और ज्यादा बिक्री हो सकती है। इसी के चलते प्रेस्टीज एस्टेट्स अपनी दो परियोजनाएं मुंबई में लॉन्च के लिए आ रही हैं। इसमें मुलुंड में एक मौजूदा परियोजना का अगला चरण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.