शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट 'बास्टियन' से एक बिजनेसमैन की BMW हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पल-पल की झलक

Updated on 28-10-2024 12:29 PM
शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित बास्टियन रेस्ट्रॉन्ट के बाहर कुछ ऐसा है, जो शायद लोग सपने में भी नहीं सोच सकते। उनके इस पॉश रेस्ट्रॉन्ट के सामने से करीब 1 करोड़ की महंगी BMW कार चोरी हो गई है। ये कार एक बड़े बिजनेसमैन रुहान खान की थी।

कार मालिक ने इस चोरी की शिकायत शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कार को पार्क करने के एक मिनट बाद ही ये चोरी हो गई।

कार पार्किंग में लगाने के एक मिनट बाद ही चोरी


भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रुहान 27 अक्टूबर की रात 2 बजे अपने दोस्तों के साथ फेमस रेस्ट्रॉन्ट बास्टियन क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कार वैले पार्किंग के लिए दी। स्टाफ ने कार को बेसमेंट में पार्क किया। बताया जाता है कि ये कार जैसे ही पार्क की गई, करीब एक मिनट के अंदर ही एक जीप में सवार दो लोग पार्किंग एरिया बेसमेंट में पहुंचे।


चोरों ने कार को हैकिंग करके खोल लिया


बताया जाता है कि उन्होंने इस कार को हैकिंग करके खोल लिया और इसे लेकर निकल गए। दरअसल इस घटना की हर पल की झलक सीसीटीवी में कैप्चर है।

सड़कों पर लगे सभी सीसीटीवी भी खंगाल रही पुलिस


जब सुबह 4 बजे क्लब बंद होने पर रुहान ने अपनी कार लाने के लिए स्टाफ से बोला तब जाकर पता लगा कि वहां से कार गायब हो चुकी है। मामले की जांच करने के बाद शिवाजी पार्क पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया। कहा जा रहा है कि गाड़ी की तलाश के लिए पुलिस अब सड़कों पर लगे सभी सीसीटीवी भी खंगाल रही है।

इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में ले जाने की धमकी


कहीं रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रुहान खान के वकील अली काशिफ का कहना है कि वो इस मामले को लेकर हाई कोर्ट में जाएंगे। उन्होंने सुरक्षा में हुई चूक पर सवाल उठाए और तय समय से अधिक देर तक रेस्ट्रॉन्ट के खुले रहने पर भी निशाना साधा है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुलेआम शराब परोसने को कानून का उल्लंघन बताया। उन्होंने धमकी दी है अब ये मामला कोर्ट में ले जाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.