हाईवे पर तलवार से काटा केक, वायरल वीडियो से मची हलचल; 15 गिरफ्तार

Updated on 22-09-2025 02:04 PM

बिलासपुर। बिलासपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में कुछ युवक सड़क पर एक्टिवा खड़ी कर तलवार से केक काटते और जमकर आतिशबाजी करते नजर आए। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 20 सितंबर की रात खैरखूंडी के 15 युवक रानीगांव सर्विस रोड पर जन्मदिन मनाने जुटे थे।

युवकों ने बीच सड़क पर केक काटते हुए न सिर्फ ट्रैफिक में बाधा डाली, बल्कि सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल कर दिया। वीडियो में एक युवक कहता है, "भाईचारा इतना बनाए रखा कि शौक नहीं है लुगाई का, क्योंकि आज बर्थडे है जानू भाई का।" जानू नामक युवक तलवार से केक काटता दिख रहा है और एक अन्य को कंधे पर बैठाकर तलवार लहराते देखा गया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में रुपेश कैवर्त्य, कमलेश सरवन, रितेश नायक, कर्ण सिंह, रणजीत केंवट और अभ्युदय भारद्वाज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सड़कों पर इस तरह की हुड़दंगबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.