बिलासपुर में 12 दिन से लापता है दसवीं का छात्र:स्कूल जाने निकला फिर लौटा नहीं, रेलवे-स्टेशन में मिली स्कूटी; तलाश में भटक रहे परिजन

Updated on 28-11-2025 02:21 PM
बिलासपुर, बिलासपुर में कक्षा दसवीं का छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है। बीते 15 नवंबर को विनय नायक (17) घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल बंद है और स्कूटी रेलवे स्टेशन के पास मिला है।

घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। घबराए परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। थाने में शिकायत के इतने दिनों बाद भी जब बेटा नहीं मिला तो परिजन SP ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह से अपने बच्चे को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। परिजन का आरोप है कि पुलिस उसकी तलाश नहीं कर रही है।

बिलासपुर में कक्षा दसवीं का छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है। बीते 15 नवंबर को विनय नायक (17) घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल बंद है और स्कूटी रेलवे स्टेशन के पास मिला है।

घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। घबराए परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। थाने में शिकायत के इतने दिनों बाद भी जब बेटा नहीं मिला तो परिजन SP ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह से अपने बच्चे को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। परिजन का आरोप है कि पुलिस उसकी तलाश नहीं कर रही है।

रेलवे स्टेशन के पार्किंग में मिली स्कूटी

इस दौरान परिजन उसकी तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उसकी स्कूटी पार्किंग में खड़ी मिली। लेकिन, विजय का कुछ पता नहीं चला। आशंका है कि वो ट्रेन से कहीं चला गया होगा। या फिर कोई बहला फुसला कर उसे अपने साथ लेकर गया होगा।

परेशान परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी

छात्र के पिता महेश ने बताया कि उन्होंने दूसरे दिन यानी कि 16 नवंबर को इस घटना की जानकारी तोरवा पुलिस को दी। लेकिन, पुलिस उसकी गंभीरता से तलाश नहीं कर रही है। जिसके कारण आज तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

सोशल मीडिया का लिया सहारा, एसएसपी से की शिकायत

कई दिनों तक परिजन अपने विजय की तलाश करते रहे। 12 दिन बीत जाने के बाद अब उन्हें अनहोनी की आशंका है। इससे घबराए परिजन काफी चिंतित हैं। उन्होंने बेटे की खोजबीन करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया। साथ ही पोस्टर और पंपलेट भी बांट चुके हैं।

परिजन ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे की तलाश करने के लिए मदद की गुहार लगाई है। एसएसपी रजनेश सिंह ने बालक की तलाश के लिए हरसंभव कोशिश करने का भरोसा दिलाया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.