जन-सुरक्षा के लिए आवारा कुत्तों के टीकाकरण और नियंत्रण का व्यापक अभियान शुरू

Updated on 19-01-2026 11:12 AM

सुकमा। नगरवासियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए, सुकमा कलेक्टर  अमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्रशासन द्वारा आवारा कुत्तों के प्रभावी नियंत्रण हेतु एक विशेष मुहिम छेड़ी गई है। इस अभियान के तहत पशुपालन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा धरातल पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है।

संयुक्त टीम की मुस्तैदी- मुख्य नगरपालिका अधिकारी  पी.आर. कोर्राम और पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के नेतृत्व में नगर पालिका और पशु चिकित्सा विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में घेराबंदी कर आवारा कुत्तों को सुरक्षित रूप से काबू किया। इसके पश्चात पशु चिकित्सक डॉ. टेकेश्वर कंवर की प्रत्यक्ष निगरानी में पकड़े गए कुत्तों का मौके पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जन-सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से शनिवार को लगभग 20 से 25 कुत्तों को निःशुल्क एंटी-रेबीज का टीका लगाया गया, ताकि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए प्रशासन कुत्तों के बधियाकरण कार्य को भी युद्धस्तर पर गति दे रहा है। इसका उद्देश्य शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से रोक लगाना है।

कलेक्टर  अमित कुमार के अनुसार, यह अभियान केवल एक दिन की कार्यवाही तक सीमित नहीं रहेगा। पशुपालन विभाग और नगर पालिका परिषद के द्वारा इस कार्य की सतत निगरानी की जा रही है ताकि सुकमा के नागरिक भयमुक्त वातावरण में विचरण कर सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.