मणिपुर में डेढ़ हजार की भीड़ ने छुड़ाए 12 आतंकी, हिंसा के बीच क्या कह रही बगावत की आहट

Updated on 26-06-2023 06:43 PM
इंफाल: महिलाओं समेत करीब 1,500 लोगों की भीड़ ने शनिवार देर रात सेना के कब्जे से 12 आतंकियों को छुड़ा लिया। ये आतंकी प्रतिबंधित कांगलेई यावोल कुन्ना लुप (केवाईकेएल) के थे। मणिपुर के इंफाल जिले में आतंकवाद विरोधी अभियान के बीच यह घटना एक पुराने वाकये को भी याद दिला देती है। घटना साल 2015 की है, जब चंदेल हमले में 6 डोगरा रेजिमेंट के 18 सैनिक मारे गए और 15 अन्य घायल हो गए थे। इन 12 आतंकियों में मास्टरमाइंड के तौर पर पहचान किया गया एक वांछित आतंकवादी तांबा भी शामिल था।

12 आतंकियों की से रिहाई से दिखी बगावत

मोइरंगथेम तम्बा, उर्फ उत्तम और 11 अन्य सशस्त्र उग्रवादियों की जबरन रिहाई ने बड़ी बगावत को जन्म दिया, जिसकी शुरुआत भीड़ द्वारा उस क्षेत्र में घुसने से हुई जिसे अतिरिक्त क्षति को रोकने के लिए घेर लिया गया था। इसके बाद पकड़े गए लोगों को छोड़े जाने तक वरिष्ठ सेना अधिकारियों को परेशानी का सबब झेलना पड़ा। कोहिमा स्थित रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने कहा कि एंड्रो से करीब 6 किमी पूर्व, इथम गांव में सशस्त्र आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार सुबह ऑपरेशन शुरू किया था। 12 केवाईकेएल कैडरों को पकड़ने के साथ ही सेना ने इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध उपकरण जब्त किए थे।

सेना को मजबूरन छोड़ना पड़ा

पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अमित शुक्ला ने आतंकियों को छोड़े जाने को लेकर ज्यादा जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'भीड़ के खिलाफ गतिज बल के इस्तेमाल के संबंध में संवेदनशीलता और ऐसी कार्रवाई के कारण ज्यादा लोगों के हताहत होने की आशंका को देखते हुए, मौके पर मौजूद कमांडिंग अधिकारी ने सभी 12 कैडरों को एक स्थानीय नेता को सौंपने का विचारशील निर्णय लिया।'

मास्टरमाइंड को सौंपना बन सकता है घातक

सूत्रों ने कहा कि हमले के मास्टरमाइंड तांबा को अन्य आतंकवादियों के साथ सौंपना आगे के लिए घातक फैसला साबित हो सकता है। क्योंकि यह वही तांबा है, जिसने 2015 में घातक हमले को अंजाम दिया था। तांबा ने प्रतिबंधित नागा संगठन एनएससीएन (खापलांग) के हथियारों के साथ 15 सदस्यीय केवाईकेएल टीम का नेतृत्व किया था।

कांगलेई यावोल कुन्ना लुप आतंकी कौन हैं?

केवाईकेएल मणिपुर के उग्रवादी संगठनों के समूह का एक हिस्सा है, जो कि खुद को कोरकॉम (कोर कमेटी) कहता है और मणिपुर की संप्रभुता की बहाली' के लिए लड़ने का दावा करता है। इन संगठनों के आधार म्यांमार के पश्चिमी भाग में हैं। पिछले महीने, कोरकॉम ने एक बयान जारी कर आरोप लगाया था कि मणिपुर में मौजूदा संकट राज्य को विभाजित करने की साजिश का हिस्सा है। इसमें कहा गया कि केंद्र स्थिति को नियंत्रित करने के नाम पर ज्यादा सैनिकों की तैनाती कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.