साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता पर जिला पंचायत सूरजपुर में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Updated on 06-05-2025 11:26 AM

सूरजपुर। जिला पंचायत सूरजपुर के सभागार में साइबर क्राइम और वित्तीय साक्षरता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और वित्तीय जागरूकता के प्रति सचेत करना था। कार्यशाला की जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के मार्गदर्शन में इसका संचालन जिला एनआरएलएम टीम के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम में खगेन्द्र कुमार, राज्य वित्तीय समावेशन समन्वयक, माइक्रोसेव कंसल्टिंग लिमिटेड एवं नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, बैंक प्रबंधक, (साइबर सेल) से  विनोद सारथी ने प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों जैसे - फर्जी ओटीपी, लिंक, मोबाइल एप्लिकेशन और कॉलिंग फ्रॉड आदि से सावधान रहने के उपायों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कार्यशाला में एनआरएलएम के पीआरपी एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की तरफ से डाक सेवक सहित वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। खगेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा केवल तकनीकी विषय नहीं, बल्कि एक अनिवार्य जीवन-कौशल है।

उन्होंने बताया कि पासवर्ड साझा न करना, अंजान लिंक पर क्लिक न करना और बैंक प्रतिनिधि बनकर आए किसी भी व्यक्ति को जानकारी न देना जैसे सावधानियां अपनाकर हम साइबर धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं। इस प्रकार की कार्यशालाएं न केवल ग्रामीण समुदाय को जागरूक करती हैं, बल्कि उन्हें सशक्त भी बनाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को लगातार आयोजित करने की बात कही। कार्यशाला के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही उन्होंने जो कुछ सीखा, उसका प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) भी किया गया, जिससे प्रतिभागियों की समझ और जागरूकता का आकलन किया जा सका।  फिर पीआरपी इसका प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी को  जनपद पंचायत स्तर में देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.