सरदार सरोवर विस्थापितों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री कराने और स्टैंप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति का निर्णय लिया जाएगा

Updated on 03-02-2026 12:30 PM
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। बैठक में जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास, वित्त, श्रम, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों के प्रस्ताव रखे जाएंगे।

नर्मदा घाटी विकास विभाग के प्रस्ताव पर सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री कराए जाने और इसके लिए पंजीयन शुल्क व स्टैंप ड्यूटी की प्रतिपूर्ति करने का निर्णय लिया जाएगा।

सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी मंजूरी

जल संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट में धनवाही सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और बड़ी सूक्ष्म उद्भावन सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी जाएगी। इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को मजबूती मिलेगी।

500 करोड़ से कम की 8 योजनाओं को हरी झंडी

वित्त विभाग के प्रस्ताव पर लोक वित्त पोषित कार्यक्रमों, योजनाओं और परियोजनाओं के परीक्षण व प्रशासकीय अनुमोदन की प्रक्रिया के तहत 500 करोड़ रुपए से कम लागत की 8 योजनाओं को 16वें केंद्रीय वित्त आयोग की अवधि तक मंजूरी देने पर विचार होगा।

संबल 2.0 और विधानसभा क्षेत्र विकास योजना जारी रहेगी

श्रम विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना को निरंतर संचालित रखने की स्वीकृति दी जाएगी। वहीं, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के प्रस्ताव पर विधानसभा क्षेत्र विकास योजना को जारी रखने पर भी मुहर लगेगी।

पशुपालन योजनाएं 2031 तक चलेंगी

पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना को वर्ष 2021 से आगे निरंतर चालू रखने, पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर को ब्लॉक ग्रांट योजना के तहत 2026 से 2031 तक सहायता देने, पशुपालन-पशु विकास और गौ संवर्धन की योजनाओं को 2031 तक संचालित रखने पर निर्णय लिया जाएगा।

महिलाओं और किशोरियों के लिए अहम फैसले

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव पर किशोर कल्याण निधि योजना को 100 प्रतिशत राज्य मद से जारी रखने, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए सहायता योजना और उसके क्रियान्वयन को मंजूरी दी जाएगी।

समाज कल्याण बोर्ड और रोजगार योजनाएं

कैबिनेट में मध्यप्रदेश राज्य समाज कल्याण बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन भुगतान एवं संविलियन को लेकर न्यायालय के आदेश पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक रोजगार उद्यम योजना को निरंतर चालू रखने पर भी मंजूरी दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.