सिरफिरे बाइक सवार ने हाथ में कटर लेकर भोपाल की सड़कों पर फैलाया आतंक, घर के बाहर टहल रही युवतियों पर किया हमला; तीन घायल

Updated on 31-01-2026 12:18 PM

भोपाल: सिरफिरा बाइक सवार कटरबाज गुरुवार की रात भोपाल की सड़कों पर महिला सुरक्षा को चुनौती देता घूमता रहा। देर रात उसने पिपलानी से लेकर अयोध्यानगर क्षेत्र तक करीब एक घंटे के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर युवतियों पर नुकीले कटर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

तीनों घायल युवतियां अपने ही घर के पास गली में टहल रही थीं। तभी उसने पीछे से आकर उन पर हमला किया। हमले में एक युवती की नाक कट गई है, जबकि दो युवतियों के कमर के निचले हिस्से पर चोट लगी है। पहचान छुपाने के लिए बदमाश सिर पर टोपी पहने था। अयोध्यानगर और पिपलानी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी खंगालकर बाइक के जरिए आरोपी की तलाश में जुटी है।

बीए छात्रा पर पीछे से वार

पहली वारदात सोनागिरी बी सेक्टर में रात करीब 10:15 बजे हुई। यहां रहने वाली 21 वर्षीय अमीषा चंदेल कैरियर कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है। वह रात में घर के बाहर टहल रही थी। तभी पीछे से काले रंग की बाइक पर सवार बदमाश आया और बिना कुछ कहे नुकीले कटर से हमला कर दिया। वार अमीषा की कमर के नीचे दाहिने हिस्से पर लगा।

अचानक हुए हमले से वह घबरा गई और चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। अमीषा को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

12वीं की छात्रा की जांघ पर मारा कटर

दूसरी घटना महज 15 मिनट बाद सोनागिरी ए सेक्टर में हुई। यहां 18 वर्षीय अवनी पटेल, जो 12वीं की छात्रा है, रात करीब 10:30 बजे पास की दुकान पर मेहंदी लेने गई थी। लौटते समय सुनसान रास्ते पर बाइक सवार बदमाश ने उसे निशाना बनाया और चाकू से उसकी जांघ पर वार कर दिया। अवनी दर्द से चीखती हुई जमीन पर बैठ गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे भी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में थाने में शिकायत की गई।

विवाद के बाद किया हमला

तीसरी और सबसे गंभीर वारदात रात करीब साढ़े 11 बजे सामने आई। 22 वर्षीय सीमा राजपूत घर के पास स्कूटी से मुड़ रही थी। तभी सामने से आए बदमाश ने उससे कुछ विवाद किया। विवाद के दौरान उसने जेब से कटर निकाला और सीमा के कंधे पर वार कर दिया। बचने के लिए सीमा नीचे झुकी तो कटर उसकी नाक पर लग गया, जिससे उसकी नाक कट गई। लहूलुहान हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

बाइक और टोपी से पहचान, एक ही आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी काले रंग की बाइक पर था और उसने सिर पर टोपी पहन रखी थी। एक ही तरह की वारदात और सीमित समय में तीन हमले यह संकेत देते हैं कि आरोपी ने जानबूझकर युवतियों को निशाना बनाया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.