साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यो की हुई विस्तृत समीक्षा

Updated on 02-10-2024 12:43 PM

बीजापुर।  कलेक्टर संबित मिश्रा ने जिले में संचालित विकास कार्यो की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा की बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके अंतर्गत नियद नेल्लानार योजनान्र्तगत शामिल गांवो में स्कूल, आंगनबाड़ी का संचालन, स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य बुनियादि सुविधाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लैब को सशक्त करने जीवनदीप समिति के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आश्रम छात्रावास सहित आवासीय संस्थाओं में किसी भी बच्चे संक्रामक बीमारी ग्रसित होने पर उन्हे आईसोलेट कर अलग कक्ष में रखने की व्यवस्था करे ताकि अन्य बच्चे प्रभावित न हो। साथ ही आवासीय संस्थाओं में निर्धारित मीनू के हिसाब से भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। खाद्य विभाग अंतर्गत सभी राशन कार्ड धारी मुखिया एंव सदस्यों का ई-केवाइसी कराने के निर्देश दिए।

शासन की योजना अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् मिलने वाले खाद्यान्न आवश्यक सामग्री के सभी राशन कार्डधारी मुखिया एवं हितग्राही सदस्यों का ई-केवाइसी अनिवार्य है। आधार शिविर आयोजित कर आधार कार्ड अभियान के रुप में बनाने के निर्देश दिया गया। बस्तर ओलंपिक का पंजीयन 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो गया है जिसका जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर पंजीयन कराने एंव समिति का गठन करने के निर्देश दिए। शासन के मंशानुसार सेवानिवृत्त के दिवस पीओपी प्रदान करने इस वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए उनके सभी दस्तावेज तैयार कर सेवानिवृत्ति के दिन ही पीओपी जारी करे ताकि सेवानिवृत्ति के अगले माह से नियमित रुप से पेंशन मिल सके।

बैठक में राजस्व, कृषि, उद्यानिकी, पशुधन सहित महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, उपनिदेशक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व संदीप बल्गा, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी अनुभाग के एसडीएम , डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.