सूदखोरों के जाल में फंसे किसान ने की आत्महत्या, 50 हजार के बदले 8 लाख की जमीन हड़पने से था परेशान

Updated on 25-11-2023 02:32 PM
गोरखपुर: उत्तरप्रदेश के संतकबीर नगर में सूदखोरों के मकड़ जाल में फंसे एक वृद्ध किसान ने मंदिर की छत की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। संत कबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय किसान छत्रपाल सिंह ने 6 महीने पहले घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे गांव के दो लोगों से 50 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे।रुपये वापस न कर पाने पर दोनों सूदखोरों ने कुछ दिन पूर्व दवाब में लेकर उनके दो बिस्सा भूमि का बैनामा करा लिया था।

इसी बात से आहत होकर वृद्ध किसान ने शुक्रवार की सुबह आत्महत्या करने का फैसला कर लिया। गांव के ही एक मंदिर की छत के कुंडे से लटककर जान दे दी। घटना गौरापार गांव की है, उनके पास से मिले सुसाइड नोट में पड़ोस के गांव के दो लोगों पर ब्याज के पैसे चुकाने को लेकर लगातार प्रताड़ित करने की बात लिखी गई है। मृतक किसान के अनुसार जब उसकी जमीन को सूदखोरों द्वारा जबरन बैनामा करा लिया तो मन बहुत आहत था। बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों सूदखोरों के विरुद्ध किसान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उठा ले गए थे बुजुर्ग किसान को आरोपी

मृतक के पुत्र शैलेश सिंह के अनुसार घर की जरूरत को पूरा करने के लिए पिताजी ने दूसरे गांव के एक व्यक्ति से 30 हजार और दूसरे से 20 हजार रुपए उधार लिए थे। धीरे-धीरे ब्याज जोड़कर दोनों कुल एक लाख रुपए की मांग करने लगे। पैसा मांगने का दवाब बनाते हुए एक दिन वह पिताजी को घर से उठाकर ले गए और जान से मारने की धमकी भी दी। कुछ दिन बाद ही 27 अक्टूबर को उनकी जानकारी के जबरन भूमि का बैनामा करा लिया, जबकि वर्तमान में उस भूमि की कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। पिताजी ने दो दिन पहले ही यह बात घर वालों को बताई थी। धनघटा के थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपित जय सिंह यादव और नरेंद्र यादव के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कई घटनाएं

कर्ज के बोझ तले दबे परिवारों द्वारा आत्महत्या के इसके पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। राजघाट थाना क्षेत्र में 3 फरवरी 2019 को एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कर्ज के बोझ तले दबे होने के बाद आत्महत्या कर ली थी। ऐसा ही एक मामला नवंबर 2022 में गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित राप्ती नगर में घटा था, जहां एक दिव्यांग ने अपनी दो बेटियों सहित आत्महत्या कर सनसनी फैला दी थी। उस वक्त यह मामला बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बना था, क्योंकि दोनों बेटियां बेहद मेधावी थी और पढ़ाई कर रही थी। कर्ज का बोझ और सूदखोरों की प्रताड़ना ने उन्हें अपना जीवन समाप्त करने पर मजबूर कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.