तहसीलदार की कार्रवाई से परेशान किसान ने जहर पिया, हालत नाजुक

Updated on 15-03-2025 12:43 PM

बलौदाबाजार। जिले के सुहेला तहसील में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की कथित बदसलूकी और एकतरफा कार्रवाई से परेशान होकर किसान हीरालाल साहू ने तहसील परिसर में ही जहर पी लिया। आनन-फानन में उन्हें सुहेला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

हीरालाल साहू, जो बुड़गहन गाँव के निवासी हैं, पिछले दो वर्षों से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन न्याय न मिलने और लगातार अनदेखी किए जाने से वह हताश थे।

परिजनों ने तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि तहसीलदार कुणाल सर्वैया ने किसान की बात सुनने के बजाय उन्हें दफ्तर से बाहर निकलवाने का आदेश दिया। हीरालाल के परिवार के सदस्यों ने तहसीलदार के सामने हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, तहसीलदार ने पुलिस को भी बुला लिया।

इंसाफ की उम्मीद खत्म होते देख, हीरालाल ने जेब से जहर की शीशी निकाली और पी लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

तहसीलदार लापता, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए
घटना के बाद से तहसीलदार कुणाल सर्वैया अपने कार्यालय से गायब बताए जा रहे हैं। इस बीच, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर दीपक सोनी ने सिमगा एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या किसान को न्याय मिल पाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.