चलती बस से गिरी महिला यात्री, हालत नाजुक

Updated on 20-01-2026 01:04 PM

रायपुर। पखांजूर से रायपुर जा रही एक निजी यात्री बस में बड़ा हादसा हो गया। भानुप्रतापपुर क्षेत्र में चलती बस से एक महिला यात्री अचानक नीचे गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और संबंधित बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बस चालक से पूछताछ की जा रही है, वहीं बस के सभी कागजातों की भी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है।

इस घटना के बाद स्थानीय यात्रियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि निजी बसों की मनमानी रफ्तार और सुरक्षा नियमों की अनदेखी लगातार हादसों का कारण बन रही है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निजी बसों पर सख्त कार्रवाई और नियमित जांच की मांग तेज कर दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.