अफेयर के रास्‍ते में आया दोस्त तो मारकर दफनाया कब्र के ऊपर लगाया पौधा पति पत्नी और वो की खूनी दास्तान

Updated on 18-07-2023 04:43 PM
पाली: राजस्थान में एक शख्स का अपने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जैसे ही इस शख्स को इसका पता चला तो उसने विरोध कर दिया। अफेयर में बाधा बनने पर शख्स ने दोस्त की ही हत्या कर दी। यही नहीं वारदात के बाद आरोपी ने शव के 6 टुकड़े कर उन्हें दो अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया। उसने तीन टुकड़े अपने बगीचे में दफना दिया और उसके ऊपर पौधा भी लगा दिया ताकि किसी को शक नहीं हो। पाली जिले में ये खौफनाक कांड सामने आया। हालांकि, अब पुलिस ने इस केस में ये सनसनीखेज खुलासा कर दिया।

शव के किए 6 टुकड़े

ऐसा फिल्मों में देखने को मिलता है कि किसी की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े किए और उस पर पौधे लगा दिए। हालांकि, अब आम जिंदगी में ऐसा कुछ देखने को मिल रहा। कुछ ऐसा ही सन्न करने वाला वाक्या पाली जिले के सिरियारी थाना में हुआ। बताया जा रहा कि एक युवक की उसी के दोस्त ने शराब पिलाने के बहाने जंगल ले जाकर हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी शव के 6 टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया।


बगीचे में दफनाया शव और ऊपर से लगाया पौधा

हत्या के आरोपी ने मृतक के हाथ-पांव और सिर को बरसाती नाले में फेंक दिया। वहीं तीन टुकड़ों को एक बगीचे में गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। यहां पर पौधा लगाकर प्रतिदिन उसे पानी देना भी शुरू कर दिया। दरअसल, पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के ठाकुरवास गांव निवासी 33 वर्षीय जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला था। उसके बाद 13 जुलाई तक वो वापस नहीं लौटा। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी पर पुलिस उसे ढूंढने में नाकाम रही।

6 दिन बाद भी नहीं लौटा बेटा तो हुआ शक

16 जुलाई तक भी जब बेटा नहीं लौटा तो 17 जुलाई को जोगेंद्र के पिता ने फिर से रिपोर्ट दी कि जोगेन्द्र मेघवाल निम्बाड़ा (चित्तौडगढ़) स्थित फैक्ट्री में काम करता है। वो कुछ दिन पहले गांव आया था। 11 जुलाई को घर से किसी काम से निकला लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं लौटा है। रिपोर्ट में बताया कि ठाकुरवास गांव निवासी 33 वर्षीय मदन पुत्र नेमाराम मेघवाल का उसकी पुत्रवधु से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके चलते उन्हें मदनलाल पर अपने बेटे की हत्या का शक है।

पिता की रिपोर्ट पर हुआ खुलासा

मदनलाल पर हत्या का शक जाहिर करने पर पुलिस ने मदनलाल मेघवाल को हिरासत में लेकर सख्ती से इस मामले की पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में मदन टूट गया और उसने सच उगल दिया। मदन ने बताया कि उसने कैसे जोगेंद्र की हत्या की फिर शव को ठिकाने लगाया। मृतक की पत्नी से अफेयर की बात भी स्वीकार की। पुलिस ने सोमवार शाम मृतक का शव बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद इसे परिवार को सौंपा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.